फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Rings Of Power: अमेजन की इस सीरीज ने दुनियाभर में मचाया तहलका,सबको पछाड़ IMDB की लिस्ट में बनी नंबर वन

Wed, 07 Sep 2022 02:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 02:05 PM IST
विज्ञापन
The Rings Of Power amazon series gets 25 million viewers worldwide becomes most popular web series in imdb
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह साल फिल्मों के नजरिए से बेहद ही खास रहा है क्योंकि इस वर्ष कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फिल्मों के इस शोर में साल 2022 में दर्शकों को कई सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार था। इन्हीं में से एक सीरीज थी अमेजन प्राइम वीडियो की 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पॉवर'। यह हॉलीवुड सीरीज 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के बीच रिलीज हो चुकी है। इतने इंतजार के बाद रिलीज हुई इस सीरीज को समीक्षकों द्वारा कुछ खास सराहना नहीं मिली। लेकिन समीक्षकों द्वारा पॉजिटिव रिव्यूज ना मिलने के बावजूद इसके दर्शकों का खूब प्यार मिला। ऐसे में अब प्राइम वीडियो ने सीरीज को प्रीमियर डे पर मिली ग्लोबल व्यूअरशिप का आंकड़ा जारी किया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। 

The Rings Of Power amazon series gets 25 million viewers worldwide becomes most popular web series in imdb
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा जारी किए गए इस आंकड़े के अनुसार 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पॉवर' को पहले दिन दुनियाभर में 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ दर्शकों ने देखा। इसके साथ ही 'द रिंग्स ऑफ पॉवर' आईएमडीबी की लिस्ट में दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बन गई है। इतना ही नहीं इन आंकड़ों के हिसाब से यह अभी तक का किसी भी प्राइम सीरीज का सबसे बड़ा प्रीमियर माना जा रहा है। 

The Rings Of Power amazon series gets 25 million viewers worldwide becomes most popular web series in imdb
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर' अमेजन प्राइम की अबतक की सबसे महंगी वेब सीरीज बताई जा रही है। इस सीरीज को बहुत बड़े स्केल पर शूट किया गया है, जिसका बजट तकरीबन 400 मिलियन डॉलर से अधिक बताया जा रहा है। इतने बड़े बजट में बनी इस सीरीज को दुनिया के 240 देशों में विभिन्न भाषाओं में रिलीज किया गया था। भारत में भी 'द रिंग्स ऑफ पॉवर' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई थी। आपको बता दें प्राइम ने 'द रिंग्स ऑफ पॉवर' का क्रेज बरकरार रखने के लिए सीरीज का एक-एक एपिसोड हर हफ्ते रिलीज करने का फैसला किया है। इसलिए अभी तक इसके 2 एपिसोड्स ही जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Rings Of Power amazon series gets 25 million viewers worldwide becomes most popular web series in imdb
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर' एपिक फेंटेसी एडवेंचर फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की प्रीक्वल सीरीज है। लेखक जे.आर.आर टॉल्किन की किताब पर आधारित इस सीरीज में पहली बार मध्य-पृथ्वी के इतिहास के दूसरे युग की पौराणिक कहानियां दिखाई गई हैं। यह वो वक्त था, जब ताकतवर रिंग्स का निर्माण नहीं हुआ था। आपको बता दें 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' ने दुनिया भर में अपनी कहानी और भव्यता के कारण धूम मचा दी थी और ऐसा ही कुछ कमाल अब इस सीरीज ने कर दिखाया है।

विज्ञापन
The Rings Of Power amazon series gets 25 million viewers worldwide becomes most popular web series in imdb
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पॉवर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आइएमडीबी के अनुसार, दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय वेब सीरीजों की बात करें तो इस टॉप 10 वेब सीरीज की लिस्ट में नेटफ्लिक्स का बोलबाला रहा है। इसमें मौजूद कई सीरीज ऐसी हैं, जिनके सीजन अभी भी आ रहे हैं। चलिए नजर डालते इस लिस्ट पर...  

  सीरीज का नाम  ओटीटी प्लेटफॉर्म
1. द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पॉवर अमेजन प्राइम वीडियो
2. स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 नेटफ्लिक्स
3. द अम्ब्रेला एकेडमी  नेटफ्लिक्स
4. द विचर नेटफ्लिक्स
5. द क्राउन नेटफ्लिक्स
6. हार्ले क्विन एचबीओ मैक्स
7. एचबीओ मैक्स नेटफ्लिक्स
8. कोबरा काय नेटफ्लिक्स
9. सेक्स एजुकेशन नेटफ्लिक्स
10. द मेंडेलोरियन डिज्नी + हॉटस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed