फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hetal Dave biopic: पर्दे पर उकेरी जाएगी देश की इकलौती महिला सूमो पहवान की कहानी, ये अभिनेत्री निभाएगी किरदार

Fri, 09 Dec 2022 08:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 09 Dec 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
actress shriyam bhagnani will play role of sumo wrestler for hetal dave biopic web series
देश की इकलौती महिला सूमो रेसलर हेतल दवे पर बनेगी फिल्म - फोटो : insta/viralbhayani

बॉलीवुड में इस समय निर्माता निर्देशक सच्ची घटनाओं और असल प्रेरणादायी लोगों पर फिल्में बनाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। अब देश की पहली और इकलौती महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की कहानी को पर्दे पर उकेरा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीरीज की शूटिंग भी तकरीबन पूरी हो चुकी है और इसका आखिरी शेड्यूल जापान में शूट किया जा रहा है। सेलिब्रिटी ट्रेनर रशीद ने शूट और ट्रेनिंग की कुछ बीटीएस तस्वीरें भी साझा की हैं।

actress shriyam bhagnani will play role of sumo wrestler for hetal dave biopic web series
हेतल दवे - फोटो : insta

ये होगा सीरीज का टाइटल
हेतल दवे देश की पहली और एकमात्र प्रोफेशनल महिला रेसलर हैं। साल 2008 में उन्होंने लिमका बुक रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके साथ ही वह पोलेंड में आयोजित हुए टूर्नामेंट भी भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। फिलहाल जानकारी यह ही कि सूमो पहलवान हेतल दवे की बायोपिक का नाम 'सूमो दीदी' होगा।

actress shriyam bhagnani will play role of sumo wrestler for hetal dave biopic web series
श्रीयम भगनानी  - फोटो : सोशल मीडिया

ये अभिनेत्री निभाएगी हेतल दवे का किरदार
हेतल दवे की बायोपिक 'सूमो दीदी' के लिए अभिनेत्री श्रीयम भगनानी को साइन किया गया है। अभिनेत्री इसके लिए खूब जमकर मेहनत भी कर रही हैं। साहिल रशीद से ट्रेनिंग लेने के साथ ही उन्होंने एक सूमो पहलवान को किरदार में खुद को ढालने के लिए अपना वजन भी काफी बढ़ा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress shriyam bhagnani will play role of sumo wrestler for hetal dave biopic web series
श्रीयम भगनानी - फोटो : insta

एक्ट्रेस श्रीयम भगनानी की बात करें तो इससे पहले वह नागेश कपूर की 'सिटी ऑफ ड्रीम्स', और 'बागी 2' में नजर आ चुकी हैं। बात करें 'सूमो दीदी' की तो इसे निर्देशक जयंत रोहतगी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। वहीं श्रीयम भगनाने के अलावा इस वेब सीरीज में नीतेश पांडे, चैतन्य शर्मा और राघव धीर नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed