फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ZEE5: ‘सनफ्लॉवर’ और ‘मैच प्वाइंट’ के बाद ‘स्क्वॉड’ भी फ्लॉप, अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' से आस

Fri, 19 Nov 2021 06:16 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
after list of flop series ZEE5 all hopes Depends on Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas
Zee5 Movies and series - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देसी कहानियों के देसी ओटीटी की ब्रांड पिच के साथ शुरू हुए जी समूह के ओटीटी जी5 के भीतर इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है। ओटीटी के तमाम बिग टिकट शोज और फिल्मों के दर्शकों को प्रभावित न कर पाने की वजह से कंपनी की क्रिएटिव और मार्केटिंग टीमों में दिशा भ्रम की स्थिति है। साल के आखिरी छह महीनों में ओटीटी की एक भी फिल्म या सीरीज दर्शकों के बीच लोकप्रिय नहीं हो पाई है। जी5 की सारी उम्मीदें अब शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ पर टिकी हैं। विद्या बालन की हिट फिल्म ‘कहानी’ के एक किरदार पर बनी ये स्वतंत्र फिल्म जी5 पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म में टाइटल रोल अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं। आज इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। 



नीचे देखें ट्रेलर
after list of flop series ZEE5 all hopes Depends on Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas
जी5 - फोटो : जी5

साल 2018 में जी5 की शुरुआत के समय इसकी ब्रांडिंग देसी कहानियों के देसी ओटीटी के तौर पर खूब की गई थी। दावा किया गया था कि इस ओटीटी पर भारतीय दर्शकों को हिंदी के अलाव भोजपुरी, मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और गुजराती भाषाओं की लोकप्रिय कहानियों पर बनी सीरीज और फिल्में देखने को मिलेंगी। ओटीटी पर अंग्रेजी भाषा में भी कंटेंट परोसने की प्लानिंग उस समय के प्रबंधन ने की थी। अगले साल 14 फरवरी को इस ओटीटी को अस्तित्व में आए चार साल पूरे हो जाएंगे। इस साल जून के महीने में इसे अमेरिका में भी लॉन्च किया गया। लेकिन, ओटीटी के करीब 17 करोड़ सक्रिय यूजर्स को इस ओटीटी से पिछले छह महीनों में कुछ खास ऐसा मिल नहीं पा रहा है जो उनके मनोरंजन की जरूरतों को पूरा कर पाए।

after list of flop series ZEE5 all hopes Depends on Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas
कागज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओरीजनल फिल्मों के मामले में ओटीटी जी5 ने साल की शुरुआत ‘नेल पॉलिश’ और ‘कागज’ जैसी बेहतरीन फिल्मों से की थी। लेकिन, इसके बाद एक बार जो ओटीटी की ओरीजनल फिल्मों का स्तर गिरना शुरू हुआ तो इसकी पिछली रिलीज फिल्म ‘स्क्वॉड’ तक अपने सबसे निचली पायदान पर आ चुका है। इस दौरान रिलीज हुई फिल्मों ‘साइलेंस’, ‘रात बाकी है’, ‘स्टेट ऑफ सीज-टेंपल अटैक’, ’14 फेरे’, ‘डायल 100’ आदि ने इसके ग्राहकों को काफी निराश किया। फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ ने जी5 की सूरत थोड़ी सुधारी थी लेकिन इसी महीने रिलीज हुई फिल्म ‘स्क्वॉड’ ने दर्शकों को और बड़ा धक्का दे दिया। इस दौरान जी5 ने सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ की हाइब्रिड रिलीज में भी हिस्सा लिया लेकिन इस फिल्म के लिए ओटीटी की सदस्यता लेने वाले तमाम लोग ओटीटी की तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे अपने स्मार्ट टीवी पर देख ही नहीं पाए। फिल्मों के मामले में जी5 की सारी उम्मीदें अब अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after list of flop series ZEE5 all hopes Depends on Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas
सनफ्लॉवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 पर ओरीजनल सीरीज का हाल और खराब रहा है। खास और तथाकथित बड़े निर्माताओं को सीरीज बांटने वाले इसकी कंटेंट प्रबंधन टीम ने अपनी साख मजबूत करने क लिए इस दौरान पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक के निर्माताओं की मदद ली, लेकिन बीते छह महीनों के दौरान इस ओटीटी पर ऐसी एक भी सीरीज रिलीज नहीं हुई जिसे बिंज वॉच किया जा सके। इस दौरान ‘सनफ्लॉवर’ और ‘ब्रेक प्वाइंट’ जैसी दो बिग टिकट सीरीज को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। अब इसकी कंटेंट टीम को ऐसी कहानियों की तलाश तो है जो दर्शकों में उसकी ब्रांडिंग फिर से स्थापित कर सके लेकिन कंपनी के सूत्र बताते हैं कि तयशुदा निर्माताओं के आगे न जाने के चलते ये ओटीटी लगातार संकट से जूझ रहा है।

विज्ञापन
after list of flop series ZEE5 all hopes Depends on Abhishek Bachchan starrer Bob Biswas
ZEE5 - फोटो : zee5.com

ओटीटी जी5 को इन दिनों जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों के प्रसारण के अलावा पाकिस्तानी धारावाहिकों के प्रसारण से ही काफी सहारा मिल रहा है। जी5 का अपना बनाया कंटेंट नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार से तो पहले ही मात खा चुका था। अब इसकी हालत सोनी लिव और वूट जैसे ओटीटी की तुलना में भी खराब होने लगी है। जी5 के सूत्र ये भी बताते हैं कि ओटीटी को कंपटीशन में बनाए रखने के लिए अगले वित्तीय वर्ष की फिलहाल कोई कार्ययोजना बननी अभी शुरू नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed