{"_id":"625ceade6aeac84376060bf7","slug":"ali-merchant-talks-about-his-second-marriage-after-sara-ali-khan-and-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: अली मर्चेंट ने सारा अली खान से अलग होने के बाद की थी दूसरी शादी, पांच साल बाद ही हो गया तलाक","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: अली मर्चेंट ने सारा अली खान से अलग होने के बाद की थी दूसरी शादी, पांच साल बाद ही हो गया तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 18 Apr 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अली मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो में भाग ले रहे सेलिब्रिटीज अपने राज बताते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी की मां के बारे में जानने के बाद सभी की आंखें भर आई थी, तो अब शो में खुद को बचाने के लिए अली मर्चेंट ने भी अपना राज से पर्दा हटाया है। अली ने खुलासा किया कि उन्होंने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद उनका तलाक भी हो गया।
2 of 5
अली मर्चेंट
- फोटो : social media
दरअसल, चार्जशीट में दाखिल कैदियों को खुद को बचाने का एक मौका दिया गया था। उन्हें शो के निर्माताओं को बताए गए राज दिए जाते हैं और कहा जाता है कि वह उन्हीं के बारे में बता सकते हैं। ऐसे में मुनव्वर फारूकी के लिए मां, अंजलि अरोड़ा के लिए सुसाइड, पायल के लिए रिहैब और अली के लिए तलाक शब्द दिया जाता है। इन शब्दों से जुड़े राज के बारे में उन्हें बताना होता है। ऐसे में अली खुद को बचाने के लिए अपने राज का खुलासा करते हैं।
3 of 5
अली मर्चेंट
- फोटो : social media
अली बताते हैं कि 2016 में उन्होंने दूसरी बार शादी की थी और पिछले साल दिसंबर में उनका तलाक भी गया है। उन्होंने कहा कि ये अरेंज मैरिज थी और जिस लड़की से मैंने शादी की थी वह रूढ़िवादी परिवार से है। मैं डीजे बन गया था और छोटे बिजनेस भी किए, लेकिन मुस्लिम परिवार में रात की नौकरी लोग पसंद नहीं करते। मेरी पूर्व पत्नी भी नहीं चाहती थी कि मैं डीजे बना रहूं, उनका मानना था कि मैं एक्टिंग या फिर बिजनेस करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अली ने आगे कहा कि मेरा डेजी बनना काफी बढ़िया चल रहा था और मुझे शोज भी मिल रहे थे। मेरा कहना था कि मैं जो करता हूं उसका सम्मान करो, लेकिन उनका कहना था कि मैं क्या ही कर रहा हूं। लोगों ने कहा कि हम माता-पिता बन जाए, लेकिन हम दोनों ही एकदम अलग सोच वाले इंसान थे और इसलिए हमने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
सारा खान-अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इससे पहले अली मर्चेंट की शादी अभिनेत्री सारा अली खान से 'बिग बॉस' के घर में हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया और अब दोनों 'लॉक अप' शो में ही मिले थे। सारा ने 'लॉक अप' में अली पर फ्लर्ट करने का भी आरोप लगाया था। जजमेंट डे पर अपने राज बताकर अली और मुनव्वर ने खुद को सुरक्षित कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।