फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: ये है इस हफ्ते का आपका एंटरटेनमेंट डोज, इस फिल्म के लिए ब्लॉक करें अपना कैलेंडर

Tue, 15 Sep 2020 11:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala weekly update about This Week On OTT netflix zee5 sony liv aha video prime video
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : फाइल फोटो

नया हफ्ता और मनोरंजन का नया धमाल। बीते हफ्ते तमाम नई सीरीज और फिल्मों को देखने के बाद इस हफ्ते का मनोरंजन का नया कोटा बुधवार से शुरू हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस ओटीटी पर कौन सी नई सीरीज या कौन सी नई फिल्म आपको देखने को मिलेगी। और साथ ही जानिए कि अमर उजाला की नजर में इनमें से कौन सी फिल्म या सीरीज आपका समय खराब नहीं करेगी।

Amar Ujala weekly update about This Week On OTT netflix zee5 sony liv aha video prime video
क्रिमिनल सीजन 2 - फोटो : फाइल फोटो

बुधवार 16 सितंबर 2020
बुधवार को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर ही एक नई वेब सीरीज और दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से एक तो आपकी फेवरिट सीरीज ‘क्रिमिनल सीजन 2’ का नया सीजन ही है। जाहिर है कि इसे देखने के लिए आपका मन काफी दिनों से बेचैन भी रहा होगा। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर बुधवार को दो नई फिल्में आपको देखने को मिलेंगी। ‘द डेविल ऑल द टाइम’ एक क्राइम ड्रामा थ्रिलर है। लेकिन अगर आपको चिकित्सा क्षेत्र पर बनी थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है तो आप यहां ‘द पैरामेडिक’ देख सकते हैं।

Amar Ujala weekly update about This Week On OTT netflix zee5 sony liv aha video prime video
ड्रैगन्स डॉग्मा - फोटो : फाइल फोटो

गुरुवार 17 सितंबर 2020
इस हफ्ते के वीकएंड की शुरूआत से ठीक पहले नेटफ्लिक्स ने एक जबर्दस्त एनीमेशन सीरीज आपके लिए पेश करने की योजना बनाई है। गुरुवार को आप यहां ‘ड्रैगन्स डॉग्मा’ देख सकते हैं। सीरीज देखने के लिए अभिभावकों की सतर्क निगरानी की जरूरत भी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala weekly update about This Week On OTT netflix zee5 sony liv aha video prime video
डॉली किटी और वो चमकते सितारे - फोटो : फाइल फोटो

शुक्रवार 18 सितंबर 2020
और, इस हफ्ते का वीकएंड आपके लिए लेकर आया है दो हिंदी, एक अंग्रेजी और एक तेलुगू फिल्म। अहा वीडियो नाम के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार को ‘अमरम अखिलम प्रेमा’ रिलीज होने जा रही है जबकि सोनी लिव पर आप देख सकते हैं बायोग्राफी हिस्ट्री ड्रामा थ्रिलर ‘डार्क वाटर्स’। हिंदी में जो दो फिल्में इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं उनमें भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेनगुप्ता की सेक्स कॉमेडी ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वीकएंड की दूसरी फिल्म इस हफ्ते की मोस्ट रिकमंडेड मूवी है। जी5 पर प्रसारित होने जा रही ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ नाम की इस फिल्म की कहानी आपको आखिर तक सीट से बांधे रखने का दावा करती है।

विज्ञापन
Amar Ujala weekly update about This Week On OTT netflix zee5 sony liv aha video prime video
खाली पीली - फोटो : Instagram- ishaankhatter

जल्द आ रहा है...
ओटोटी पर जिन शोज या फिल्मों पर लोगों की नजरें उत्सुकता से लगी हैं, उनमें 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘खाली पीली’ के अलावा ‘एक्सपायरी डेट’, ‘गुड मॉर्निंग वेरोनिका’,  ‘मार्वेल 616’, ‘क्रैकडाउन’ और ‘मिर्जापुर सीजन 2’ प्रमुख हैं। ओटीटी पर इस बार हैलोवीन डे को लेकर भी खास तैयारियां हैं, इनके बारे में विस्तार से हम आपको अपने अगले ओटीटी अपडेट में बताएंगे।

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले का कंगना रणौत ने किया समर्थन, अपने पूर्वजों का संबंध शिवाजी महाराज से बताया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed