फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘होस्टेजेस’ के सीजन 2 में खतरनाक कातिल बने डीनो मोरिया, समझिए कैसे की अपने इस किरदार की पूरी तैयारी

Mon, 07 Sep 2020 10:32 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 07 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
hostages season 2 Dino Morea became a dangerous murderer
होस्टेजेस 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में पहले हीरो बनकर लाखों लोगों के दिल लूटने वाले और फिर पाला बदलकर बतौर विलेन उतनी ही नफरत बटोरने वाले कलाकारों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है डीनो मोरिया का। संजय दत्त, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय और सुनील शेट्टी को बतौर विलेन देखने के बाद अब दर्शक जल्द ही डीनो मोरिया को एक खतरनाक कातिल के रूप में देखने वाले हैं।

hostages season 2 Dino Morea became a dangerous murderer
होस्टेजेस 2 - फोटो : twitter@DisneyplusHSVIP

निर्देशक सचिन कृष्णन की सीरीज ‘होस्टेजेस 2’ में डीनो मोरिया का किरदार इस बार सीरीज की यूएसपी (यूनीक सेलिंग प्वाइंट) माना जा रहा है। शो की टैग लाइन इस बार है, ‘खेल अब पलट चुका है’ और खेल पलटने का असली काम डीनो मोरिया को ही मिला। वह इस शो में रणबीर नाम के ऐसे खतरनाक किरदार में दिखेंगे जो भाड़े का हत्यारा है। ‘होस्टेजेस 2’ की कहानी वहां से शुरू होगी जहां इसकी कहानी में एक नया मोड़ आएगा और दर्शक ये देख पाएंगे कि मुख्यमंत्री की हत्या नहीं हुई बल्कि पृथ्वी सिंह ने उनका अपहरण कर लिया है।

hostages season 2 Dino Morea became a dangerous murderer
होस्टेजेस 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन पृथ्वी सिंह का खेल इस बार इसलिए पलट जाता है क्योंकि जहां वह है उस जगह को चारों तरफ से घेरा जा चुका है और अब वह खुद एक पिंजरे में कैद है। और, अब तक दूसरों का शिकार करता रहा शिकारी अब खुद शिकार है। क्योंकि, शिकारी तो इस बार कोई और है। अपने इस किरदार के बारे में डीनो मोरिया कहते हैं, ‘इस तरह का किरदार करने से पहले मैंने ऐसी कुछ फिल्में देखीं जिनके कुछ नकारात्मक किरदार काफी चर्चा में रहे हैं। ये डरावने तो थे लेकिन इनमें कुछ तो ऐसा था जो लोगों को पसंद आया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
hostages season 2 Dino Morea became a dangerous murderer
डीनो मोरिया - फोटो : instagram/thedinomorea

‘होस्टेजेस 2’ के विलेन रणबीर का किरदार की तैयारी के बारे डीनो ये भी कहते हैं कि इस किरदार की तैयारी के लिए उन्होंने पहले से कोई तय फॉर्मूला नहीं अपनाया है। वह कहते हैं, ‘हर अभिनेता का अपना अगला तरीका होता है, अपना अलग रास्ता वह अपने किरदार को समझने के लिए वह चुनता है। इसकी सारी रणनीतियां अलग अलग हैं। अगर कोई किरदार वैसा नहीं है जैसा कि मैं असल में हूं तो जाहिर है मुझे वह किरदार करने के लिए तमाम तरह की रिसर्च की जरूरत पड़ेगी और वैसा दिखने के लिए मैं होमवर्क भी करता ही हूं।’

विज्ञापन
hostages season 2 Dino Morea became a dangerous murderer
होस्टेजेस - फोटो : twitter@DisneyplusHSVIP

डीनो ये भी बताते हैं कि एक अलग सा किरदार करने से पहले वह उसके बारे में जितना हो पाता है उतना लिखते हैं। रणबीर को वह किस तरह का शख्स मानते हैं और उसके लिए की गई तैयारियों के बाद वह उसे कैसे परिभाषित करेंगे, ये पूछे जाने पर डीनो मुस्कुराते हुए बताते हैं, ‘मेरे पास एक्टिंग शुरू करने से पहले रणबीर का पूरा कैरेक्टर आर्क था। वह बहुत ही बुरा है लेकिन शांत है। वो जैसा भी है खुद को चाहते है। ये सच है कि वह एक हत्यारा है, भाड़े पर काम करने के लिए उपलब्ध है। उसके भीतर किसी तरह का कोई पश्चाताप, पछतावा या अपने काम से दुखी होने जैसा कुछ नहीं है। उसकी सारी भावनाएं खत्म हो चुकी हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed