फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिर्जापुर का दूसरा सीजन दशहरा से दो दिन पहले, ‘कालीन भैया’ के कुनबे में हुई इन नए कलाकारों की एंट्री

Mon, 24 Aug 2020 04:31 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 24 Aug 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
mirzapur 2 release two days before Dussehra new entry of these artists
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

बहुप्रतीक्षित ऑरिजिनल सीरीज मिर्जापुर का दूसरा सीजन इस साल दशहरा से दो दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर बने क्राइम ड्रामा मिर्जापुर के पहले सीजन को इसकी गालियों और उत्तेजक दृश्यों ने सेक्रेड गेम्स श्रेणी की ओटीटी सीरीज के तौर पर काफी चर्चा दिलाई।

mirzapur 2 release two days before Dussehra new entry of these artists
अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर के दूसरे सीजन में कालीन भैया का कुनबा भी बड़ा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक पिछले सीजन के कलाकारों पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकारों के साथ इस बार विजय वर्मा, प्रियांशु पैन्युली और ईशा तलवार भी होंगे।

mirzapur 2 release two days before Dussehra new entry of these artists
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर का प्रसारण इसके ओटीटी के लिए काफी बदलाव लाने वाला रहा है। आमतौर पर समझा यही जाता था कि इस तरह की उत्तेजक दृश्यों, हिंसा व गालियों वाली क्राइम सीरीज नेटफ्लिक्स पर या एमएक्स प्लेयर पर ही देखने को मिलती हैं लेकिन, मिर्जापुर ने इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी को भी इन्हीं में शामिल करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur 2 release two days before Dussehra new entry of these artists
मिर्जापुर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फैमिली ऑडियंस के लिए सुरक्षित रहने वाले इस ओटीटी ने अब इसी सीरीज को इस बार उत्सव के माहौल में रिलीज करने का फैसला किया है। तैयारी यही है साप्ताहांत की छुट्टी में दर्शकों को इसे सिलसिलेवार लगातार देखने के लिए लालायित किया जा सके। 23 अक्टूबर को रिलीज होने के बाद इसे 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर की छुट्टियों का भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
mirzapur 2 release two days before Dussehra new entry of these artists
मिर्जापुर का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के निर्माता रितेश सिधवानी कहते हैं, "मिर्जापुर केवल दर्शकों की सोच की सीमाओं को तोड़ने के बारे में नहीं था। ये हमारी सीमाओं से भी आगे हमें ले गया। प्रामाणिकता को खोए बिना भारत के भीतरी इलाकों से रोमांचकारी और अनकही कहानियों को लाना हमारी सबसे बड़ी जीत रही है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed