फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Modern Love: समलैंगिक समुदाय की नजर अब प्रतीक गांधी पर, 'गे' किरदारों में ये भी खूब जमे अभिनेता

Thu, 12 May 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 12 May 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
Before Prateek Gandhi these actor has also played the character of Gay
गे किरदार निभाने वाले अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड तक पहुंचना और वहां नाम कमाना आसान काम नहीं है। किसी भी कलाकार के लिए ये बहुत बड़ी बात है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक अभिनेता को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक एक्टर अगर हीरो बन सकता है तो वह विलेन का भी किरदार निभा सकता है और कोई अन्य चैलेंजिंग भूमिका भी निभाने से परहेज नहीं करता है। अभिनेता अपने दर्शकों को खुश करने के लिए लीक से हटकर किरदार निभाने से भी परहेज नहीं करते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस द्वारा निर्मित वेब सीरीज 'मॉडर्न लव मुंबई' 13 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें अभिनेता प्रतीक गांधी का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में है। वेब सीरीज में उन्होंने गे का रोल निभाया है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि प्रतीक गांधी से पहले कौन-कौन से अभिनेता गे का किरदार निभा चुके हैं।

Before Prateek Gandhi these actor has also played the character of Gay
शुभ मंगल ज्यादा सावधान का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में सामाजिक संदेश देने वाली फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। विकी डोनर से लेकर ड्रीम गर्ल तक आयुष्मान खुराना हर बार किसी नए किरदार में नजर आते हैं। साल 2020 में आई फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान गे किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में आयुष्मान ने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था।

Before Prateek Gandhi these actor has also played the character of Gay
अलीगढ़ फिल्म - फोटो : यूट्यूब

मनोज बाजपेयी
नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। वह हर किरदार पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना देते हैं। मनोज बाजपेयी ने फिल्म अलीगढ़ में एक गे प्रोफेसर का रोल निभाया है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Prateek Gandhi these actor has also played the character of Gay
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर में उन्होंने गे प्रिसिंपल योगेंद्र वशिष्ठ का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Before Prateek Gandhi these actor has also played the character of Gay
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म बधाई दो में अभिनेता ने एक गे पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। इस किरदार के लिए अभिनेता की जमकर सराहना भी हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed