{"_id":"627a3f49f9612625581afc83","slug":"bigg-boss-ott-2-makers-approach-lock-upp-winner-munawar-faruqui","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Ott 2: ‘लॉकअप’ के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनेंगे मुनव्वर फारूकी! ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी मिला ऑफर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss Ott 2: ‘लॉकअप’ के बाद ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का हिस्सा बनेंगे मुनव्वर फारूकी! ‘खतरों के खिलाड़ी’ का भी मिला ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 10 May 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' के विजेता बनने के बनने के बाद हर जगह मुनव्वर फारूकी के चर्चे हो रहे हैं। शो में रहते हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने लोगों का दिल जीतने के साथ ही शो की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारूकी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जहां पहले ये खबर थी कि मुनव्वर 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आने वाले हैं, तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा भी हो सकते हैं।
2 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो मुनव्वर फारूकी को 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था और दिव्या अग्रवाल विजेता बनी थीं। वहीं, 'लॉकअप' में मुनव्वर के प्रदर्शन को देखने के बाद ये माना जा रहा है कि वह ओटीटी के लिए बहुत ही सही दावेदार साबित होंगे।
3 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनने को लेकर मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में बात की और कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पता नहीं बाहर क्या खिचड़ी पकी है। अगर ऐसा होगा तो आप सबको पहले ही पता चल जाएगा। वहीं, फैंस मुनव्वर के इन दोनों शो का हिस्सा बनने की खबरों से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मुनव्वर फारूकी ने शेयर की तस्वीर
- फोटो : Instagram
बता दें कि 'लॉकअप' में मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद किया गया था और उन्हें मास्टर माइट का टाइटल भी दिया गया था। वहीं, शो में उनके जीवन से जुड़े कई राज भी सामने आए थे। लोगों को शो में ही पता चला था कि वह शादीशुदा ही नहीं एक बच्चे के पिता भी हैं। वहीं, बाहर आने पर मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी फोटो शेयर की थी, जिसे वह बब्बी कहकर बुलाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।