{"_id":"6278b12954701e40d17e6469","slug":"kangana-ranaut-ekta-kapoor-munawar-faruqui-and-others-attend-lock-upp-success-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock upp Success Bash: 'लॉकअप' की सक्सेस पार्टी में दिखा टीवी सितारों का ग्लैमरस अंदाज, कंगना रणौत ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock upp Success Bash: 'लॉकअप' की सक्सेस पार्टी में दिखा टीवी सितारों का ग्लैमरस अंदाज, कंगना रणौत ने लूट ली महफिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 09 May 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लॉकअप सक्सेस पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के कन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप का समापन हो गया है। 7 मई को हुए शो के ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर फारूकी ने जीत हासिल की। इस दौरान अंजलि अरोड़ा दूसरी रनरअप रहीं। शो में कंगना रणौत होस्ट थीं और करण कुंद्रा जेलर के रूप में थे। लॉकअप की शानदार सफलता के बाद रविवार 8 मई को मुंबई में शो की सफलता के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कंगना रणौत, एकता कपूर और अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस पार्टी में मुनव्वर फारूखी भी शामिल हुए।
बैश में पहुंचते ही सबसे पहले कंगना रनौत ने एकता कपूर को गले लगाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अभिनेत्री ने बाद में अपने ग्रुप के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें करण कुंद्रा, सारा खान, मंदाना करीमी, आजमा फलाह, शिवम शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और पूनम पांडे शामिल थे। बैकग्राउंड में पार्टी का आनंद लेते हुए अली मर्चेंट को भी देखा जा सकता है। कंगना ने एकता कपूर के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और उन्हें बेस्ट बॉस बताया।
3 of 4
तेजस्वी प्रकाश,करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पार्टी में टीवी और फिल्म जगत के कई सितारे शामिल हुए। सक्सेस पार्टी में कंगना रनौत हाई थाई स्लिट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा और हाई हील्स भी कैरी किए। पार्टी के दौरान एकता कपूर काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। कंगना और एकता के अवाला अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लॉकअप सक्सेस पार्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सक्सेस पार्टी में मुनव्वर फारूखी काले रंग की शर्ट और नीली जींस में बेहद ही साधारण नजर आए। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी शामिल हुए। तेजस्वी ने सफेद और काले रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं करण काले रंग के आउटफिट में बहुत हैंडसम लग रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।