{"_id":"614610ec8ebc3e1e655c120c","slug":"bigg-boss-ott-finale-genelia-and-riteish-grace-the-show-and-talked-to-contestants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT Finale: बिग बॉस के घर में पहुंचे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, कंटेस्टेंट्स संग की ये खास बातें","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT Finale: बिग बॉस के घर में पहुंचे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, कंटेस्टेंट्स संग की ये खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख
- फोटो : वूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले की शुरूआत हो चुकी है और कुछ ही घंटे में अब विजेता का नाम भी सामने होगा। इस शो को शुरू से ही करण जौहर होस्ट कर रहे थे और इस सीजन के फिनाले को भी करण जौहर ही होस्ट कर रहे हैं। हालांकि उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के लवली कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी पहुंचें। दोनों ने कंटेस्टेंट्स संग खुलकर बातें कीं और साथ ही ढेर सारी मस्ती भी की। इस बातचीत के दौरान रितेश और जेनेलिया ने निशांत से पूछा कि तीन पांच बार बार क्यों बोलते हैं, इसका क्या मतलब है?
जेनेलिया और रितेश ने की कंटेस्टेंट संग मस्ती
निशांत ने कहा कि, 'यहां आदत है कि लोग हर बात को खींच कर बोलते हैं। एक दिन जब रितेश और शमिता के बीच तीन पांच हुआ तो वहीं कहते हैं कि ना की लड़ाई हो गई'।इसके साथ ही रितेश ने कहा कि मैंने जब तक शमिता को नहीं देखा था मुझे पता नहीं था इतना बड़ा वोल्केनो है आप में। इस पर शमिता हंसने लगीं।
2 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : वूट
जेनेलिया ने कहा कि दो तीन ऐसा भी हुआ जब आप वेक अप गाने पर नहीं नाचे। इसके बाद सबने जबरदस्त डांस किया। रितेश ने कहा कि, 'राकेश बापट आप जेंटलमैन इंसान हो लेकिन आप दांव पेच समझ कर आगे आ गए जबकि जेंटलमैन जल्दी बाहर हो जाते हैं। ये आपने कैसे किया? इस पर राकेश कहते हैं कि, 'मुझे नहीं पता कि कैसे हुआ आप ही बताइए?।
3 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : वूट
जेनेलिया ने कहा कि, 'हमने जो देखा उस हिसाब से लगा कि आप एक रोमांटिक इंसान हो'। इस पर शमिता ने कहा- सच में? इस पर सब हंसने लगे। रितेश ने कहा कि दिव्या, 'पूरे सीजन आप कहती रहीं की कोई लड़का भेजो देखो मुझे भेज दिया, हालांकि बीवी के साथ भेज दिया'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : वूट
इन सारी मस्ती के साथ रितेश और जेनेलिया ने सबको चाय पिलाई। साथ ही उन्होंने राकेश और शमिता के साथ जमकर मस्ती की। रितेश ने राकेश से कहा कि, 'समझिए आपकी और शमिता की शादी हो जाए और बच्चा हो जाए प्रतीक जैसे तो आप कैसे संभालेंगे? इसके बाद शमिता ने कहा कि, 'प्रतीक अपनी मां से बहुत प्यार करता है तो मुझे ऐसा बच्चा अच्छा लगेगा'। इसके साथ ही राकेश ने कहा कि, 'ऐसे बच्चे से मैं कुछ नहीं बोल सकता ये ही पलट कर बोल देगा'।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 8 बजे से शुरू हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।