फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: शमिता और दिव्या के बीच राकेश बापट ने चुना शमिता का साथ, दिव्या ने दी ये प्रतिक्रिया

Thu, 16 Sep 2021 10:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Sep 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Rakeysh Bapat chose Shamitas side between Shamita and Divya Divya gave this reaction
शमिता, दिव्या, राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं और बहुत जल्द विजेता का नाम सामने होगा। शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब सिर्फ फिनाले की रेस में टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। बिग बॉस ओटीटी के अंतिम हफ्ते में घरवाले कोशिश कर रहे हैं कि वह जनता तक अपने दिल की बात और अपनी राय पहुंचा सकें। वहीं, बिग बॉस समय-समय पर कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क करने को देते हैं। ताकि, इस शो को जीतने के लिए सभी अपनी दावेदारी जता सकें। 


 
इसी क्रम में बिग बॉस ओटीटी के आज प्रसारित हुए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स का इस शो में पूरा सफर एक वीडियो के रूप में दिखाया। इस वीडियो में हर सदस्य की शो में सभी अच्छी- बुरी यादें दिखाई गईं। इसी के तहत राकेश बापट के बिग बॉस के इस सफर की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। 

Bigg Boss OTT: Rakeysh Bapat chose Shamitas side between Shamita and Divya Divya gave this reaction
शमिता, दिव्या, राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश के वीडियो के पहले हिस्से में उनकी दिव्या के साथ तकरार और बहसबाजी देखने को मिली। इसके अलावा राकेश और दिव्या का इमोशनल कनेक्शन भी दिखाया गया। साथ ही इस हिस्से में दिव्या के लिप बाम को लेकर हुए घमासान को भी देखने को मिला। राकेश के साथ अपना यह सफर देख दिव्या भावुक होकर रोने लगीं। 

Bigg Boss OTT: Rakeysh Bapat chose Shamitas side between Shamita and Divya Divya gave this reaction
शमिता, दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, वीडियो के अगले हिस्से में राकेश और शमिता का शुरू से लेकर अभी तक का प्यार भरा कनेक्शन दिखाया गया। इस दौरान वीडियो में राकेश और शमिता के कई सारे प्यार भरे पल देखने को मिले। साथ ही दोनों का रोमांटिक और उतार-चढ़ाव वाला रिश्ता भी दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Rakeysh Bapat chose Shamitas side between Shamita and Divya Divya gave this reaction
शमिता, दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पूरा होने के बाद बिग बॉस ने राकेश को दिव्या और शमिता में से किसी एक की तस्वीर साथ रखने और दूसरे की तस्वीर नष्ट करने को कहा। इस पर राकेश पार्टनर और दोस्त में से किसी एक को चुनने की दुविधा में फंस गए।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Rakeysh Bapat chose Shamitas side between Shamita and Divya Divya gave this reaction
शमिता, दिव्या - फोटो : सोशल मीडिया

अंत में काफी सोच- विचार करने के बाद राकेश ने दिव्या को एक बेहतरीन दोस्त बताया। इस दौरान उन्होंने दिव्या से माफी भी मांगी कि वह जरूरत के वक्त उनका साथ नहीं दे पाए। इसके साथ ही उन्होंने शमिता की याद को चुनते हुए दिव्या के साथ अपनी फोटो को मशीन में डाल कर नष्ट कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed