फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: शमिता और प्रतीक के वीडियोज को देखकर दिव्या अग्रवाल को हुई जलन, बोलीं- मेरे तो बस झगड़े ही...

Thu, 16 Sep 2021 09:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 16 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott Raqesh bapat and nishant bhatt made fun of divya agawral when she said i do not have any funny memory
दिव्या अग्रवाल, निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम दौर में है और अब घर में बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न के साथ मस्ती भी देखने को मिल रही है। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि सबसे पहले शमिता शेट्टी को उनके वीडियोज दिखाकर उनके सामने दो तस्वीर पेश की गई। इसके बाद शमिता से दो में से किसी एक याद को नष्ट करने के लिए कहा गया जिसमें उन्होंने अपने और राकेश की लड़ाई वाली तस्वीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वहीं जब प्रतीक की बारी आई तो उन्हें दो बहुत ही प्यारे वीडियो दिखाए गए इसमें उनकी नेहा और निशांत के साथ दोस्ती भरे पल नजर आए।



राकेश और निशांत ने उड़ाया दिव्या का मजाक

इसके बाद से प्रतीक ने नेहा की याद को बचा लिया और निशांत संग अपनी दोस्ती के पलों की तस्वीर को खत्म कर दिया। अब इन वीडियोज को देखने के बाद दिव्या अग्रवाल को काफी चिंता हो गई। दिव्या ने कहा कि उन्हें जलन हो रही है कि उन्होंने किसी के साथ ऐसी मस्ती नहीं की।

Bigg boss ott Raqesh bapat and nishant bhatt made fun of divya agawral when she said i do not have any funny memory
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

दिव्या ने कहा कि, 'मुझे इस बात की जलन हो रही कि मेरी तो कोई मस्ती वाला वीडियो मिलेगा ही नहीं। बिग बॉस सिर्फ मेरे झगड़े वाला वीडियो दिखाएंगे'। इसके बाद से राकेश बापट दिव्या का मजाक उड़ाने लगे। राकेश ने हंसते हुए कहा कि, 'हां तुम्हारे वीडियोज को लेकर तो परेशानी होगी'।

Bigg boss ott Raqesh bapat and nishant bhatt made fun of divya agawral when she said i do not have any funny memory
निशांत भट्ट, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

राकेश को हंसता देख निशांत भी उनके साथ मिलकर दिव्या का मजाक उड़ाने लगे। इस पर दिव्या खुद भी हंसते हुए थोड़ी सी परेशान नजर आईं। दिव्या को लगातार परेशानी हो रही है कि बिग बॉस उनके लड़ाई झगड़े वाला वीडियो ही दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott Raqesh bapat and nishant bhatt made fun of divya agawral when she said i do not have any funny memory
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दिव्या अग्रवाल का घर में सबसे ज्यादा झगड़ा नेहा भसीन के साथ हुआ था। ‘गंदी चड्डी’ को लेकर भी इन दोनों के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि ये मुद्दा वक्त के साथ खत्म हो गया था, लेकिन एक बार फिर से घर के अंदर ये मुद्दा गरमा गया था।

विज्ञापन
Bigg boss ott Raqesh bapat and nishant bhatt made fun of divya agawral when she said i do not have any funny memory
दिव्या अग्रवाल - फोटो : instagram

गंदे अंडरवेयर के मुद्दे को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर दिव्या और नेहा एक बार फिर लड़ पड़ी थीं। बातों ही बातों में दिव्या अग्रवाला ने नेहा भसीन को बेवकूफ बोल दिया जिसके बाद नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल पर चिल्लाती हुईं नजर आई और इसके साथ ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल को धक्का दिया। नेहा ने कहा, ‘तुम बेवकूफ हो मुझे बेवकूफ मत बुलाओ’। इसी के साथ नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए भी नजर आईं कि वो जेंडर भेदभाव करती हैं’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed