फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: नेहा और निशांत की यादों के बीच फंसे प्रतीक सहजपाल, फिर खत्म कर दी ये तस्वीर

Thu, 16 Sep 2021 09:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Prateek Sahajpal trapped between the memories of Neha and Nishant then choose this picture
नेहा, निशांत,प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 



वहीं, आज के एपिसोड में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को उनका पूरा सफर एक वीडियो के रूप में दिखाया। इस वीडियो में हर सदस्य को उनके सफर की खट्टी- मीठी यादें दिखाई गईं। वहीं, वीडियो पूरा होने के बाद कंटेस्टेंट को उन यादों से जुड़ी दो तस्वीरें दी गईं। जिसमें से एक को उन्हें नष्ट करना था जबकि एक को हमेशा के लिए अपने साथ रखना था। इसके लिए कंटेस्टेंट को बिग बॉस ने गॉर्डेन एरिया में बुलाया और बाकी सभी कंटेस्टेंट को लिविंग रूम में बैठने को कहा। 

  

Bigg Boss OTT: Prateek Sahajpal trapped between the memories of Neha and Nishant then choose this picture
नेहा-प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया

शो के इस हिस्से में प्रतीक की बारी आने पर घर के सभी सदस्य मुस्कुरा उठे। दरअसल, प्रतीक के वीडियो के पहले हिस्से में उनका आक्रामक रूप देखने को मिला। वीडियो में प्रतीक की घर वालों के साथ लड़ाई और कहासुनी दिखाई गई। साथ ही इस वीडियो में उनकी वजह से रद्द हुए फिलाने टास्क वाले दिन की भी झलक दिखाई गई।

Bigg Boss OTT: Prateek Sahajpal trapped between the memories of Neha and Nishant then choose this picture
नेहा-प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो के अगले हिस्से में प्रतीक की नेहा और निशांत के साथ दोस्ती और मस्ती- मजाक को दिखाया गया। वीडियो के इस हिस्से को देख प्रतीक संग घर के सभी लोग काफी हंसते नजर आए। वहीं, वीडियो के अंत में प्रतीक को नेहा और निशांत के साथ अपनी फोटो में से किसी एक को नष्ट करने को कहा। इस पर प्रतीक काफी ज्यादा कंफ्यूज नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Prateek Sahajpal trapped between the memories of Neha and Nishant then choose this picture
नेहा-प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो चुनने को लेकर प्रतीक काफी देर तक सोच- विचार करते नजर आए। इस दौरान वह कई बार बिग बॉस से टास्क रद्द ना करने की अपील करते भी दिखाई दिए। वहीं, काफी देर के तक सोच-विचार करने के बाद प्रतीक अपनी और नेहा की फोटो को साथ रखने के लिए चुनते हैं। जबकि निशांत के साथ अपनी फोटो को नष्ट करते हुए कहते हैं कि नेहा शो से जा चुकी हैं और उनके साथ मेरी ये इकलौती याद है, इसलिए मैं इसे साथ रखूंगा।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Prateek Sahajpal trapped between the memories of Neha and Nishant then choose this picture
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। शो को देखने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना होगा। फिनाले को देखने के लिए आपके पास वूट प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। वहीं, बिग बॉस 15 का प्रीमियर टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। शो को इस साल भी सलमान खान होस्ट करेंगे। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। वहीं वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed