फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी ने टुकड़े-टुकड़े कर दी अपनी और राकेश बापट की तस्वीर, बोलीं- हमारा रिश्ता...

Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 16 Sep 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ottshamita shetty shredded her and raqesh bapat fighting photo says i do not want to take this memory
शमिता शेट्टी, राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं और बहुत जल्द विजेता का नाम सामने होगा। शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। आज के एपिसोड की बात करें तो हाल ही में शमिता शेट्टी को बिग बॉस ने गॉर्डेन एरिया में बुलाया और बाकी सभी कंटेस्टेंट को लिविंग रूम में बैठने को कहा। इसके बाद शमिता को उनके पुराने कुछ वीडियोज दिखाए गए। एक वीडियो में शमिता और दिव्या एक दूसरे से लड़ती नजर आ रही थीं।



शमिता ने नष्ट की अपनी और राकेश की तस्वीर

दिव्या ने शमिता से कहा था कि वो दोनों ही शो की कंटेस्टेंट हैं और वो उनके साथ ऐसे ही खेल खेलेंगी। इसके बाद एक और वीडियो शमिता को दिखाया गया जिसमें वो राकेश बापट संग लड़ती नजर आ रही थीं। इस दौरान शमिता राकेश पर काफी चिल्लाती भी नजर आईं थी। अब इस वीडियो को दिखाने के बाद बिग बॉस ने शमिता से उनके पास रखी किसी एक तस्वीर को नष्ट करने के लिए कहा।

Bigg boss ottshamita shetty shredded her and raqesh bapat fighting photo says i do not want to take this memory
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल शमिता के आगे दो तस्वीरें रखी थीं जिसमें एक में वो दिव्या के साथ नजर आ रही थीं और एक तस्वीर में वो राकेश संग लड़ती नजर आ रही थीं। बिग बॉस ने पूछा कि वो अपनी कौन सी एक याद यहां नष्ट करके जाना चाहती हैं और किस याद को अपने साथ ले जाना चाहती हैं?

Bigg boss ottshamita shetty shredded her and raqesh bapat fighting photo says i do not want to take this memory
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में शमिता ने अपनी और राकेश की लड़ाई वाली तस्वीर को नष्ट करने की बात कही। शमिता ने कहा कि, 'मेरा और राकेश का जो रिश्ता है वो सिर्फ ये नहीं है कि हम लड़ें, हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है। मैं हमारी लड़ाई वाली याद को यहीं खत्म कर देना चाहती हूं, मैं नहीं चाहती कि मैं इसे लेकर आगे जाऊं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ottshamita shetty shredded her and raqesh bapat fighting photo says i do not want to take this memory
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शमिता काफी भावुक हो गईं और राकेश उन्हें मनाने भी गए। बता दें कि शमिता और राकेश जब शो में आए थे तो शुरू में उनके बीच थोड़ी खिटपिट देखने को मिली थी लेकिन बहुत जल्द उनके बीच दोस्ती हो गई और अब ये दोस्ती प्यार जैसी नजर आती है। दोनों को अक्सर साथ में समय बिताते देखा जाता है।

विज्ञापन
Bigg boss ottshamita shetty shredded her and raqesh bapat fighting photo says i do not want to take this memory
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। शो को देखने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना होगा। फिनाले को देखने के लिए आपके पास वूट प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। बिग बॉस 15 का प्रीमियर टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। शो को इस साल भी सलमान खान होस्ट करेंगो। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। वहीं वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed