बिग बॉस का अंतिम हफ्ता है ऐसे में बिग बॉस में सिर्फ छह सदस्य बाकि हैं। किसी का सपना गेम के इतने नजदीक पहुंचकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करवाना है। लेकिन ये बिग बॉस का घर हैं। इस घर में सब कुछ इतना आसान नहीं चल सकता। फिनाले से चार दिन पहले हर सीजन की तरह इस सीजन में भी एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। फिनाले के इतना नजदीक पहुंचकर एक कंटेस्टेंट का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया और इस शो को उन्हें अलविदा कहना पड़ा।
Bigg Boss OTT: फिनाले के करीब आकर बेघर हुईं नेहा भसीन, इन पांच फाइनलिस्ट में कांटे का मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन पांच फाइनलिस्ट में कांटे की टक्कर
नेहा भसीन के घर से बेघर होने के बाद अब इस शो में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे हैं। जिसमें सबसे पहले घर में सुरक्षित होने वाली कंटेस्टेंट हैं दिव्या अग्रवाल उनके बाद निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट। घर में बचे ये पांच सदस्य अब फिनाले में आपस में टक्कर करते हुए दिखाई देंगे। तीन दिन बाद दर्शक अपने वोटो के आधार पर बिग बॉस ओटीटी का विजेता चुनेगी।
नेहा के जाने से टूटे प्रतीक सहजपाल
बिग बॉस के घर में जहां बाकि के चारों कंटेस्टेंट अपने सुरक्षित होने से काफी खुश नजर आए तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल नेहा भसीन के जाने से पूरी तरह टूट गए और उनकी आंखो में आंसू आ गए। बता दें कि जब से बिग बॉस ने घर में कंटेस्टेंट को अपना कनेक्शन तोड़कर दूसरे से कनेक्शन बनाने का मौका दिया था तब नेहा और प्रतीक ने अपने-अपने कनेक्शन अक्षरा और मिलिंद को छोड़कर एक-दूसरे से कनेक्शन बनाया था।
पूरे सफर में रहे साथ
नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल का जबसे कनेक्शन बना था ये दोनों पूरे गेम में साथ ही थे। बिग बॉस ने कनेक्शन के बीच के बंधन को तोड़ दिया था, लेकिन इन दोनों की दोस्ती बीतते समय के साथ और भी गहरी हो रही थी। दोनों प्यार हो या झगड़ा हर वक्त एक-दूसरे के साथ खड़े हुए और एक-दूसरे का साथ दिया।
नेहा का टूटा सब्र का बांध
बिग बॉस के घर में हमेशा खुलकर अपनी बात रखने वाली नेहा भसीन का सब्र का बांध फिनाले आते-आते टूट गया। हमेशा लड़ झगड़ के अपनी बात कहने वाली नेहा बिग बॉस के घर में हुए ‘गंदी चड्डी’ वाली घटना और लोगों के व्यवहार को देखकर रोती हुईं दिखाई दी। इसी के साथ वो ये कहती हुईं भी दिखी कि बिग बॉस में जो कुछ भी उनके साथ हुआ वो उनके दिमाग से नहीं जा रहा है।