हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर हुई कंटेस्टेंट मुस्कान जट्टाना इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। चार हफ्ते बिग बॉस के घर में बिताने का बाद 'संडे का वार' एपिसोड में उन्हें घर बेदखल कर दिया गया। शो से बाहर आने के बाद मुस्कान ने कई चीजों को लेकर अपने विचार रखें। इसी बीच इन दिनों 'बायसेक्सुअल' होने की अफवाह को लेकर मुस्कान ने अपना पक्ष रखा।
Bigg Boss OTT: 'बाईसेक्सुअल' होने की खबरों पर मुस्कान जट्टाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भूल गई थी कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में सुनकर शांत थीं मां
इस बारे में अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए मुस्कान कहती हैं कि, 'मेरी मां इस बारे में सुनकर शांत थीं। हम दोनों इस पर हंसे थे।' मेरी मां ने कहा 'हां तो लोग बात कर रहे थे।' 19 साल की एक लोकप्रिय यूट्यूबर ने 'बायसेक्सुअल' होने पर खुलासा किया। दरअसल, शो में इस बात का जिक्र तब हुआ, जब प्रतीक ने मुस्कान से सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में पूछा था।
मुस्कान ने कही थी ये बात
इस पर मुस्कान ने बताया थी कि वह लड़कों के प्रति ज्यादा आकर्षित होती है। लेकिन उन्हें लगता है कि उनके लिए लड़कियों के साथ संबंध भी जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि वह लड़के की जगह एक लड़की के साथ घर बसाना पसंद करेंगी।'
ये हैं 5 फाइलिस्ट
वहीं बिग बॉस की बात करें तो आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।
राकेश की वजह से हुआ टास्क रद्द
आज प्रसारित हुए एपिसोड में राकेश बापट के एक निर्णय के कारण बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया और आगे बचे घरवालों को उनकी बात जनता तक पहुंचाने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह से घर में मौजूद सभी सदस्य राकेश पर नाराज होते हुए नजर आए। अपनी गलती का एहसास होने पर राकेश ने न सिर्फ शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से माफी मांगी बल्कि बिग बॉस से भी कई दफा वो माफी मांगते हुए दिखाई दिए।