फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: राकेश बापट से पहले इन कंटेस्टेंट्स की वजह से रद्द हो चुका है टास्क, घर में मचा था बवाल

Wed, 15 Sep 2021 11:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Before Rakesh Bapat, the task has been canceled due to these contestants
नेहा, प्रतीक, राकेश - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का घर हमेशा से ही विवादों में रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं। वहीं कई बार दुश्मन भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी का ये अंतिम हफ्ता बाकी है। ऐसे में घरवाले कोशिश कर रहे हैं कि वो जनता तक अपने दिल की बात और अपनी राय पहुंचा सके। वहीं, बिग बॉस समय-समय पर कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टास्क करने को देते हैं। ताकि, इस शो को जीतने के लिए सभी अपनी दावेदारी जता सकें। 

हालांकि, कई बार कुछ कंटेस्टेंट की गलतियों की वजह से बिग बॉस द्वारा इन टास्क को रद्द भी कर दिया जाता है। आज के एपिसोड में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, इस बार राकेश बापट की वजह से डिबेट टास्क को रद्द कर दिया गया। वहीं, राकेश की गलती की वजह से इस बार शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को सजा भुगतनी पड़ी।

Bigg Boss OTT: Before Rakesh Bapat, the task has been canceled due to these contestants
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा की वजह से रद्द हुआ टास्क

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी सदस्य के कारण बिग बॉस ने टास्क रद्द करने का फैसला किया हो। इससे पहले भी शो में किसी कंटेस्टेंट के कारण टास्ट रद्द किए गए हैं। इससे पहले नेहा भसीन की वजह से भी शो में टास्क रद्द होते देखा गया है। दरअसल, एक टास्क के दौरान नेहा खुद को कमजोर देख टास्क पूरा करने से मना कर देती हैं। इसके परिणामस्वरूप बिग बॉस पांच कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर देते हैं।

 

Bigg Boss OTT: Before Rakesh Bapat, the task has been canceled due to these contestants
प्रतीक सेहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक के रवैये के चलते टास्क हुआ रद्द

वहीं, एक और टास्क के दौरान प्रतीक सेहजपाल के बचपने वाले रवैये से नाराज होकर बिग बॉस टास्क कर चुके हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए प्रतीक राकेश से हार जाते हैं। इस पर प्रतीक फैसले से नाराज होकर अपना माइक उतार देते हैं। हालांकि, बाद में बिग बॉस के कहने पर वह फिर से माइक पहन लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Before Rakesh Bapat, the task has been canceled due to these contestants
प्रतीक सेहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस हुए नाराज

इसके बाद बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि लिविंग एरिया की लाइट कुछ देर के लिए बंद की जा रही हैं, इसलिए सभी लोग घर के अंदर चले जाएं। लेकिन, फैसले से नाराज प्रतीक घर के अंदर जाने से मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि जब तक बिग बॉस उनसे बात नहीं करते हैं वह अंदर नहीं जाएंगे। प्रतीक के रवैये से नाराज बिग बॉस टिकट टू फिनाले टास्क रद्द कर देते हैं। इसकी वजह से  राकेश और दिव्या को छोड़ बाकी कोई सदस्य फिनाले नहीं पहुंच पाता है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT: Before Rakesh Bapat, the task has been canceled due to these contestants
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार राकेश की वजह से टास्क हुआ रद्द

नेहा, प्रतीक के बाद अब घर में राकेश बापट की वजह से टास्क रद्द हो गया। दरअसल टास्क में न सिर्फ भाषण देने वाले कंटेस्टेंस्ट्स को बल्कि घर में मौजूद सभी सदस्यों को भी अपना पूरा-पूरा योगदान देना था। उन्हें बताना था कि उन्हें घर में किस प्रतियोगी द्वारा किया गया डिबेट सही लगा। उन्हें इस डिबेट पर पसंद और नापसंद का टैग लगाना था। लेकिन राकेश ने ये टास्क करने से मना कर दिया जिसकी वजह से बिग बॉस ने ये टास्क रद्द कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed