फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: इस बात को लेकर खुद को माफ नहीं कर पा रहे राकेश बापट, कहा- शो छोड़ने को तैयार हूं

Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ott raqesh bapat is feeling guilty as task got aborted because of him says I am ready to quit
राकेश बापट - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी खत्म होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं। ऐसे में घर में घरवाले दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने की हर कोशिश कर रहे हैं। हमेशा की तरह फिनाले वीक में भी घरवालों को बिग बॉस ने एक टास्क दिया। जिसमें दो-दो करके हर कंटेस्टेंट को आपस में डिबेट करना था और अपने मन की बात दर्शकों के सामने रखी। बाकी के सदस्यों को भी इस पर अपनी राय देते हुए पसंद और नापसंद का टैग देना था। लेकिन राकेश ने टास्क में अपना एक निर्णय नहीं लिया।



राकेश की वजह से हुआ टास्क रद्द

राकेश के किसी एक निर्णय पर न पहुंचने के कारण बिग बॉस ने ये टास्क रद्द कर दिया और आगे बचे घरवालों को उनकी बात जनता तक पहुंचाने का मौका नहीं मिला। जिसकी वजह से घर में मौजूद सभी सदस्य राकेश पर नाराज होते हुए नजर आए। अपनी गलती का एहसास होने पर राकेश ने न सिर्फ शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से माफी मांगी बल्कि बिग बॉस से भी कई दफा वो माफी मांगते हुए दिखाई दिए।

Bigg Boss ott raqesh bapat is feeling guilty as task got aborted because of him says I am ready to quit
राकेश बापट - फोटो : Social media

राकेश ने कहा नहीं समझ आया टास्क

अपनी गलती का एहसास होने के बाद राकेश ने कहा, ‘मैं अपने निर्णय पर दृढ़ हूं, राकेश शमिता से ये कहते हुए भी नजर आए आप मुझे मत बताइये कि क्या करना है। मुझे अभी भी दोनों की ही बात सही लगी, लेकिन मेरी वजह से जो बाकि के घरवालों को सजा मिली वो सही नहीं है’। राकेश ने कहा, ‘मुझे लगा था कि ये एक एक्टिविटी है जिसमें अपनी राय देना या ना देना मायने नहीं रखता। लेकिन मुझे पता नहीं था कि इस टास्क में अपना निर्णय लेना बहुत ही महत्वपूर्ण है और किसी एक को  सहमति और असहमति  देनी है’। मुझे टास्क ही समझ नहीं आया था।

Bigg Boss ott raqesh bapat is feeling guilty as task got aborted because of him says I am ready to quit
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश ने कहा मैं घर छोड़ने को तैयार हूं  

राकेश बापट इस दौरान बिग बॉस से ये कहते हुए भी नजर आए कि उनकी गलती की सजा किसी और को न दें। इसके लिए वो घर से बाहर जाने के लिए भी तैयार हैं। बिग बॉस के निर्णय के बाद राकेश बापट पूरे समय खुद को कोसते हुए नजर आए। यहां तक कि वो शमिता से ये भी कहते हुए दिखे की मुझे गेम समझ नहीं आ रहा और मैं इस घर से जाने के लिए भी तैयार हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ott raqesh bapat is feeling guilty as task got aborted because of him says I am ready to quit
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

शमिता शेट्टी ने बढ़ाया हौसला

शमिता शेट्टी इस दौरान राकेश को ये समझाती हुईं नजर आईं कि आपकी आडियन्स आपकी सोच समझ रही है। फिनाले तक आने के बाद ये कहना घर से जाने के लिए तैयार हूं ये गलत हैं’। राकेश जब बिग बॉस के कैमरे की तरफ देखकर अपनी बात कह रहे थे उस दौरान भी शमिता उन्हें गले से लगाते हुए और ये समझाते हुए नजर आईं कि उन्होंने अपनी गलती मान ली ये बड़ी बात है।

विज्ञापन
Bigg Boss ott raqesh bapat is feeling guilty as task got aborted because of him says I am ready to quit
राकेश बापट - फोटो : Instagram

घर में राकेश पर उठे कई सवाल

बता दें कि इससे पहले भी राकेश बापट पर घरवाले कई बार ये आरोप लगा चुके हैं कि वो अपनी राय लोगों के सामने नहीं रखते न ही वो घर में अपना स्टैंड लेते हैं। प्रतीक ने तो उन्हें स्पाइनलेस तक कहा दिया था। जिसके बाद शमिता ने प्रतीक और नेहा को समझाते हुए कहा था कि किसी से भी इस तरह कहना गलत है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed