{"_id":"6142234f8ebc3e0af40f52bd","slug":"bigg-boss-ott-pratik-sehajpal-and-neha-bhasin-flirted-with-each-other-bigg-boss-warned-them-not-to-whisper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: फिर फ्लर्टिंग मोड में दिखे प्रतीक और नेहा, हरकत देख बिग बॉस को देनी पड़ी चेतावनी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT: फिर फ्लर्टिंग मोड में दिखे प्रतीक और नेहा, हरकत देख बिग बॉस को देनी पड़ी चेतावनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस अपने विवादों के लिए हमेशा से मशहूर रहा है। हालांकि विवाद और झगड़ों के साथ साथ बिग बॉस के घर में बहुत सी अनोखी दोस्ती और प्यार का एंगल भी देखने को मिला है। बिग बॉस ओटीटी हाउस में तो कंटेस्टेंट की एंट्री ही कनेक्शन के तर्ज पर हुई है ऐसे में यहां भी प्यार और दोस्ती के किस्से कम नहीं हैं। इसमें प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन का नाम शामिल है। नेहा और प्रतीक शुरू से ही एक दूसरे के करीब रहे हैं और अक्सर उन्हें फ्लर्टिंग करते देखा गया है।
फिर एक दूसरे के करीब नजर आए नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल
डिबेट टास्क के बाद भी नेहा और प्रतीक एक दूसरे से बातें करते नजर आए। इस दौरान दोनों बात करते करते इतना धीरे बोलने लगे कि बिग बॉस को बीच में दखल देना पड़ा। नेहा और प्रतीक की धीमी बातें सुनकर बिग बॉस ने कहा कि आप लोग खुसरफुसर ना करें और साफ साफ शब्दों में बातें करें।
2 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद नेहा और प्रतीक एक दूसरे को कई बार गले लगाते भी नजर आए। डस्टबिन में से कूड़े निकालते वक्त प्रतीक को देखकर नेहा ने कहा कि, 'तुम्हारी शक्ल मेरी कॉलोनी की नानियों से मिलती है'। इस पर प्रतीक ने मजाक करते हुए कहा कि, 'क्यों उनके भी एब्स हैं। इसके बाद नेहा ने कहा कि नहीं मैं शक्ल की बात कर रही'।
3 of 5
प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा और प्रतीक फिर से धीमे धीमे बात करने लगे और फिर खुद ही बोल पड़े कि हमें बिग बॉस फिर से चेतावनी दे सकते हैं कि खुसर फुसर ना करें। बता दें कि नेहा शादीशुदा हैं लेकिन इस शो में प्रतीक संग उनकी नजदीकी काफी देखने को मिलती है। हाल ही में नेहा ने ये तक कह दिया कि अगर उनकी शादी नहीं हुई होती तो वो प्रतीक से ही शादी कर लेतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि नेहा और प्रतीक की दोस्ती उनकी बहन प्रेरणा को भी नहीं पसंद है। प्रतीक की बहन प्रेरणा शो में अपने भाई से मिलने पहुंचीं तो उन्होंने कहा कि वो नेहा संग अपनी दोस्ती एक हद में ही रखें।प्रेरणा ने प्रतीक से कहा कि हर दोस्ती में एक मर्यादा होती है, उसे याद रखें और उससे सावधान रहें। इस पर प्रतीक बताते हैं कि नेहा सिर्फ उसकी दोस्त है। वहीं, प्रेरणा कहती हैं कि 'हर चीज की एक सीमा होती है और यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है'।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ही बहने के जाने के प्रतीक और नेहा के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, प्रतीक नेहा से कहते हैं कि वह रिश्तों से डरते हैं। वह यह भी कहते हैं अगर वे एक ही उम्र के होते तो उन्हें डेट करते। हालांकि,नेहा को प्रतीक की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रतीक को कहा कि वह उसके साथ 'कचरे का डब्बा' जैसा व्यवहार न करें। साथ ही नेहा प्रतीक से इस बारे में बातें स्पष्ट करने को भी कहती हैं। हालांकि, बाद में दोनों की सुलह हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।