बिग बॉस ओटीटी खत्म हो चुका है और जल्द ही बिग बॉस 15 टेलीविजन पर दस्तक दे रहा है। इस शो में टॉप 2 में निशांत भट्ट और दिव्या अग्रवाल थे। करण जौहर ने अंतत बिग बॉस ओटीटी का विजेता की ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल के हाथों में दी। दिव्या अग्रवाल का बिग बॉस ओटीटी का सफर काफी दिलचस्प रहा। शुरुआत में जब दिव्या ने घर में एंट्री की थी तो उस दौरान उन्हें कोई भी कनेक्शन नहीं मिला था और वो पहले ही हफ्ते नोमिनेट हो गईं। लेकिन बिग बॉस के घर में उनका अंदाज प्रशंसकों को काफी भाया और वो बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनीं।
Bigg Boss OTT: ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने दिव्या अग्रवाल को कहा शो में दिखा तुम्हारा घमंड, मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्या अग्रवाल ने दिया ये जवाब
मीडिया से खासबातचीत में दिव्या ने कहा जब वरुण ने उनसे ये सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे को कुछ नहीं हुआ था। वो एक प्रतियोगिता थी। मुझे उन्हें ये दिखाना था कि मैं उनसे अधिक मजबूत हूं और मुझे लगता है मैं ये बहुत अच्छे से किया है। बता दें कि दिव्या अग्रवाल बिग बॉस ओटीटी में एक ऐसी कंटेस्टेंट थीं जिनका शो में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन, निशांत भट्ट और राकेश बापट के साथ झगड़ा देखने को मिला।
पहली बार नहीं बने दोस्त
दिव्या अग्रवाल ने मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान ये भी बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी रिएलिटी शो में मेरा कोई दोस्त नहीं बना। उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस के पहले मैं जिस भी शो का हिस्सा बनी हूं, मैंने वहां पर बहुत सारे दोस्त बनाए हैं। जितने भी गेम में स्ट्रॉंग लोग थे सब मेरे दोस्त थे। वरुण से भी मैं रिएलिटी शो के दौरान ही मिली थी। ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ है जब मेरे कोई दोस्त नहीं बने।
दिव्या अग्रवाल ने मानी अपनी गलती
दिव्या ने इस खास बातचीत में आगे इसे खुद की गलती ही माना। दिव्या ने कहा, ‘मुझे कही न कही लगता है कि इसमें मेरी भी गलती थी। मैं शुरुआत में थोड़ी ज्यादा डराती थी। मैंने ये जानबूझ कर किया क्योंकि वो लोग मेरे प्रतियोगी हैं। मुझमें थोड़ा वो घमंड आ गया था, कि मैंने शोज किए हैं।
शमिता को लेकर कही ये बात
जब बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले था तो उस दौरान शमिता शेट्टी ने सभी चीजों को भुलाकर दिव्या से माफी मांगी और उन्हें बधाई दी। जिसके बाद दिव्या ने शमिता के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे आज भी नहीं पता हम दोनों के बीच हुआ क्या था। मैं दूसरों के साथ अपने मतभेद कितने भी दूर करने की कोशिश कर लूं, लेकिन ये बिलकुल काम नहीं करता। क्योंकि अगर आप दूसरी तरफ देखो तो सभी घरवालों के आपसी मतभेद खत्म हो गए थे। तो मैं यही सोचती थी ऐसा मेरे साथ ही क्यों’।