फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Flop Actors: ओटीटी पर नहीं चला बॉलीवुड के इन सितारों का जादू, पहली वेब सीरीज में ही हाथ लगी नाकामी

Tue, 19 Jul 2022 02:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Jul 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Whose First Web Series Flopped at Ott Platform From Ajay Devgn to Emraan Hashmi
ईशा देओल, अजय देवगन, इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

ओवर द टॉप यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कई एक्टर्स जिंदगी बदल दी। इन कलाकारों को आज देश के कोने-कोने में जाना जाता है। डिजिटल इंडिया के युग में ओटीटी की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है फिल्ममेकर्स और बॉलीवुड  के कलाकारों का रुझान इन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ गया है। हालांकि सभी कलाकारों के लिए ओटीटी अच्छा साबित नहीं हुआ है। कुछ कलाकारों की वेब सीरीज को लोगों काफी पसंद किया तो कुछ सितारों का ओटीटी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें ओटीटी पर कुछ खास सफलता नहीं मिली।

Bollywood Stars Whose First Web Series Flopped at Ott Platform From Ajay Devgn to Emraan Hashmi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर को 'सिघम' 'गंगाजल' जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि ओटीटी पर उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। एक्टर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'रूद्र' में नजर आए थे। यह सीरीज लोगों को प्रभावित करने में नाकाम रही थी। आईएमडीबी पर इसे महज 6.7 रेटिंग ही मिली है।

Bollywood Stars Whose First Web Series Flopped at Ott Platform From Ajay Devgn to Emraan Hashmi
अभय देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल

अभय देओल को गंभीर किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फिल्मों में किस्मत आजमाने के बाद जब अभय ने डिजिटल की तरफ रुख किया तो उन्हें दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अभय 'जेएल 50' में नजर आए। यह वेब सीरीज लोगों के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Whose First Web Series Flopped at Ott Platform From Ajay Devgn to Emraan Hashmi
अजय देओल-ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का बॉलीवुड में करियर नहीं चल सका। वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुईं हैं। फिल्मों के अलावा वह 'रूद्र' वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Bollywood Stars Whose First Web Series Flopped at Ott Platform From Ajay Devgn to Emraan Hashmi
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान हाशमी
इमरान ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग और लुक्स की वजह से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि इतनी लोकप्रियता के बावजूद उनका ओटीटी डेब्यू फीका ही रहा। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'बार्ड ऑफ ब्लड' लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed