भारत के मोस्ट पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक रही 'दिल्ली क्राइम' का सीजन 2 काफी समय से सुर्खियों में हैं। इसका पहला सीजन देख चुके फैंस इसके आने वाले नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के क्राइम की दुनिया को दिखाने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक 'दिल्ली क्राइम 2' के कुछ सीन्स को लेकर नेटफ्लिक्स सैटिस्फाइड नहीं था, जिसके चलते इस वेब सीरीज के कुछ दृश्यों को दोबारा से शूट किया जा रहा है।
Delhi Crime Season 2: जल्द रिलीज होगा आपकी पसंदीदा वेब सीरीज का दूसरा सीजन? रिपोर्ट्स ने दिए संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा शूट किए जा रहे हैं सीन
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेटफ्लिक्स ने 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के मेकर्स को कुछ सीन को दोबारा शूट करने के लिए कहा है। इसे पहले भी इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को स्ट्रीम करने में देरी हुई थी, जिसका कारण कोविड-19 की वजह से लगा लॉकडाउन था। इस बीच दिल्ली क्राइम वेब सीरीज के अभिनेता राजेश तैलंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिल्ली में घूमते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। राजेश के इस पोस्ट से फैंस के बीच 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के जल्द रिलीज होने की बात एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।
रिस्क नहीं लेना चाहता था नेटफ्लिक्स
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि नेटफ्लिक्स 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के लिए मिले आउटपुट्स से खुश नहीं था। ओटीटी प्लेटफॉर्म मेकर्स को बार-बार सीरीज के कुछ बड़े हिस्सों को दोबारा शूट करने के लिए कह रहा था। यह भी इस वेब सीरीज की रिलीज में हुई देरी का एक बड़ा कारण रहा था। बता दें, कि 'दिल्ली क्राइम 2' नेटफ्लिक्स की बेहद मशहूर वेब सीरीजों में से एक है, जिसकी वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म इसको लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। इसकी वजह से सावधानी बरतते हुए इसके निर्माता ने सींस को दोबारा शूट करने का आदेश दिया है। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म और निर्माताओं की ओर से अभी इसको लेकर आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है।
जीत चुकी है कई अवॉर्ड्स
'दिल्ली क्राइम' में राजेश तैलंग के साथ-साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन जैसे कई बड़े और मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह सीरीज साल 2012 में हुए निर्भया कांड से प्रेरित थी। इस सीरीज ने दुनिया भर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 'दिल्ली क्राइम' ने साल 2020 का अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था, इसके साथ ही सीरीज ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड भी जीता था। दिल्ली क्राइम अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली वेब सीरीज है। इस सीरीज का निर्देशन और लेखन ऋची मेहता ने किया था।