ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लोगों को हर दिन नए कंटेंट का इंतजार रहता है। ऐसे में आज यानी गुरुवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने तीन नई सीरीज की घोषणा की है। 'डिज्नी प्लस डे' के सेलिब्रेशन के मौके पर तीन नए शो ‘लुटेरे’, यूट्यूबर भुवन बाम की ‘ताजा खबर’ और ‘आर या पार’ का टीजर रिलीज किया गया है। ज्ञात हो कि 'डिज्नी प्लस डे' डिज्नी प्लस के वैश्विक समुदाय का एक वार्षिक उत्सव है, जिसकी शुरुआत 2021 में हुई थी। इस साल डिज्नी प्लस डे गुरुवार 8 सितंबर को मनाया जा रहा है।
Disney Plus Hotstar: डिज्नी प्लस डे पर तीन सीरीज की हुई घोषणा, जल्द आएंगी ‘लुटेरे’, ‘ताजा खबर' और ‘आर या पार’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरे
हंसल मेहता के बेटे जय मेहता की डेब्यू सीरीज ‘लुटेरे’ में रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर, गौरव शर्मा, चंदन रॉय सान्याल और प्रीतिका चावला नजर आएंगे। इस सीरीज की कहानी जाधवों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिहार से केन्या के मोलो चले गए, लेकिन देश में भयंकर जातीय संघर्षों में फंस गए। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट पर उत्साह व्यक्त करते हुए, हंसल मेहता ने कहा कि यह दो बातों के लिए स्पेशल है। पहला कि यह बेटे जय मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म है, तो दूसरा डिज्नी प्लस हॉटस्टार को लीक से हटकर कहानियों को जीवंत करने के लिए जाना जाता है।
ताजा खबर
अभिनेता और यूट्यूबर भुवन बाम की ओटीटी डेब्यू सीरीज ‘ताजा खबर’ मुंबई के एक स्वच्छता कार्यकर्ता की कहानी को पर्दे पर लाती है। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी और प्रथमेश परब भी शामिल हैं। भुवन बाम अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे चरित्र वास्या की कहानी समाज की विडंबनाओं को इस तरह से सामने लाती है जिससे आपको आश्चर्य होता है कि जादू और चमत्कार कैसे होते हैं। साथ ही, यह नया अवतार मेरे द्वारा निभाई गई सभी भूमिकाओं से पूरी तरह से अलग है।’
आर या पार
'आर या पार' की बात करें तो यह आधुनिक दुनिया और इसकी भ्रष्ट राजनीतिक और वित्तीय मशीनरी के खिलाफ एक आदिवासी व्यक्ति के संघर्ष की कहानी को दिखाती है। इसमें आदित्य रावल, सुमित व्यास, पत्रलेखा, आशीष विद्यार्थी और शिल्पा शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, सिद्धार्थ सेनगुप्ता का कहना है कि वह इस अनूठी कहानी को अपने नए शो के जरिए दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'अनोखी कहानियां दर्शकों के लिए अपना रास्ता तलाश रही हैं और मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए उत्साहित हूं।'