फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OBI-WAN KENOBI Trailer: डिज्नी+हॉटस्टार ने रिलीज किया 'ओबी-वान केनोबी' का ट्रेलर, देखिए कैसी दिखती है इसकी दुनिया

Thu, 10 Mar 2022 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Mar 2022 01:48 PM IST
विज्ञापन
Disney Plus Hotstar relased the teaser trailer of OBI-WAN KENOBI
"ओबी-वान केनोबी" का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

डिज्नी+हॉटस्टार पर जल्द ही 'ओबी-वान केनोबी' सीरीज का प्रीमियर कहोने जा रहा है। इस सीरीज को एक्शन-एडवेंचर साइंस फिक्शन सीरीज के रूप में जाना जाता है और इसे 2005 की स्टार वार्स फिल्म के 'स्टार वार्स: एपिसोड 3-रिवेंज ऑफ द सिथ' के एक दशक के बाद सेट किया गया है। अब इस सीरीज के बारे में अपने दर्शकों को और अच्छे से समझाने के लिए डिज्नी+हॉटस्टार ने इसका हिंदी ट्रेलर रिलीज किया है। 



 
Disney Plus Hotstar relased the teaser trailer of OBI-WAN KENOBI
ओबी-वान केनोबी - फोटो : social media

25 मई को आएगी सीरीज
डिज्नी+ हॉटस्टार ने "ओबी-वान केनोबी" का टीजर ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर से प्रशंसकों को बहुप्रतीक्षित सीरीज का एक रोमांचक फर्स्ट लुक देखने को मिला। बता दें यह सीरीज 25 मई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है। 


 
Disney Plus Hotstar relased the teaser trailer of OBI-WAN KENOBI
ओबी-वान केनोबी - फोटो : social media

सीरीज की कहानी "स्टार वार्स: रिवेंज ऑफ द सिथ" की नाटकीय घटनाओं के 10 साल बाद शुरू होती है, जहां 'ओबी-वान केनोबी' को अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ता है। उसने अपने सबसे अच्छे दोस्त और जेडी अनाकिन स्काईवॉकर को खो दिया है क्योंकि अनाकिन एक बुरा इंसान बन गया है। वह अब इविल 'सिथ लॉर्ड डार्थ वाडर'  के रूप में जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney Plus Hotstar relased the teaser trailer of OBI-WAN KENOBI
ओबी-वान केनोबी - फोटो : social media

ये है स्टार कास्ट
सीरीज में 'इवान मैकग्रेगर' हैं, जो प्रतिष्ठित जेडी मास्टर के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाते हुए दिख रहे हैं। डार्थ वाडर की भूमिका में 'हेडन क्रिस्टेंसन' वापसी कर रहे हैं। इनके साथ ही मूसा इनग्राम, जोएल एडगर्टन, बोनी पिसे, कुमैल नानजियानी, इंदिरा वर्मा, रूपर्ट फ्रेंड और अन्य भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। 


 
विज्ञापन
Disney Plus Hotstar relased the teaser trailer of OBI-WAN KENOBI
ओबी-वान केनोबी - फोटो : social media

"ओबी-वान केनोबी" का निर्देशन डेबोरा चाउ ने किया है। कैथलीन कैनेडी, मिशेल रेजवान, डेबोरा चाउ, इवान मैकग्रेगर और जॉबी हेरोल्ड ने इसे प्रोड्यूस किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed