आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फरवरी के महीने में कुछ खास देखने को मिलेगा। इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो फरवरी में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं...
Prime Video: फरवरी में मिलेगा थ्रिलर-सस्पेंस का डबल डोज, प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी
वेब सीरीज 'फर्जी' से बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। शाहिद के साथ इसमें साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति और अभिनेत्री राशी खन्ना भी नजर आएंगे। वहीं, इसमें केके मेनन भी दिखाई देंगे। यह वेब सिरीज राज और डीके के द्वारा निर्देशित है, जो इससे पहले 'फैमली मैन' के दोनों सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। 'फर्जी' अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी को रिलीज होगी।
Abhishek Bachahan: क्या ऐश्वर्या पर कभी बंदिश लगाई? जब अभिषेक से पूछा गया तीखा सवाल, जानें अभिनेता ने क्या कहा
बस कर बस्सी
अमेजन प्राइम वीडियो पर स्टैंडअप स्पेशल शो 'बस कर बस्सी' को रिलीज किया जाएगा, जिसमें भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को दिखाया जाएगा। बस्सी क्लासिक, मजाकिया अंदाज में नजर आएंगे। इस दौरान अनुभव बस्सी अपने जीवन के किस्से और कहानी के जरिए दर्शकों को अपने पुराने दिनों में ले जाते हुए नजर आएंगे। इस शो में उनको अपनी कॉमेडी के जरिए, फ्लैट मैट और दोस्तों के साथ जीवन के कई उतार चढ़ाव से निपटता हुआ दिखाया जाएगा। यह 1 फरवरी को रिलीज होगा।
Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम
यूएस प्रोजेक्ट्स
'समबडी आई यूज टू नो' एक आगामी अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन डेव फ्रैंको ने किया है। फिल्म में एलिसन ब्री, जे एलिस और किर्से क्लेमेन्स हैं। यह 10 फरवरी, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।
'क्लार्कसन फार्म 10 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं, 'कार्निवल रो सीजन 2' का प्रीमियर शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
'द कंसल्टेंट' एक ट्विस्टेड, कॉमेडी-थ्रिलर सीरीज है, जो बॉस और कर्मचारी के बीच के भयावह संबंधों की पड़ताल करती है। यह 24 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं,'द डाइ हार्ट' फिल्म 24 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Pathaan: पाकिस्तान के दर्शकों पर चढ़ा शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज, गैर कानूनी तरीके से दिखाई जा रही है 'पठान'
क्षेत्रीय शोज
'वारिसु' एक भारतीय तमिल भाषा की फिल्म है, जिसका हिंदी डब वर्शन का नाम है बारिश। इस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली ने निर्देशित किया है। फिल्म में विजय और रश्मिका मंदाना हैं मुख्य भूमिका में है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 फरवरी को रिलीज होगी। इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।
'ऐनालुम एंटीलिया' एक मलयालम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो दुबई में एक ही बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले दो अप्रवासी परिवारों की कहानी है। यह 3 फरवरी को रिलीज होगी। 'थंकम' एक भारतीय मलयालम भाषा की क्राइम ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे श्याम पुष्करन ने लिखा है और शहीद अराफात ने निर्देशित किया है। यह 20 फरवरी को रिलीज होगी।
'ट्रिपल राइडिंग' महेश गौड़ा द्वारा निर्देशित कन्नड़ की एक रोमांटिक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जो 3 फरवरी को रिलीज होगी। 'हंट' महेश सुरपानेनी द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सुधीर बाबू, भरत निवास, श्रीकांत मेका मुख्य भूमिका में हैं। यह 10 फरवरी को रिलीज होगी।
Bheed: राजकुमार राव और भूमि की फिल्म 'भीड़' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया रिलीज डेट का एलान