फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉ के पहले चीफ पर कौन बनाएगा पहली फिल्म, मुंबई में चल रही रेस में अब ये दिग्गज अभिनेता भी शामिल

Sun, 12 Jul 2020 04:39 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Firoz Nadiadwala will produce biopic of RAW founder Rameshwar Nath Kao with Nana Patekar
रामेश्वर नाथ काव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के संस्थापक आर एन काव की एक और बायोपिक बनने जा रही है। ये बायोपिक बनाने की मंशा फिरोज नाडियाडवाला ने जाहिर की। इससे पहले करण जौहर, सुनील बोहरा और एक दो और निर्माताओं ने भी उनकी जीवनी को परदे पर उतारने की बात की लेकिन किसी की भी कोशिश अब तक सिरे नहीं पहुंची है।

Firoz Nadiadwala will produce biopic of RAW founder Rameshwar Nath Kao with Nana Patekar
फिरोज नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

रामेश्वर नाथ काव का किरदार निभाने के लिए फिरोज ने नाना पाटेकर का चयन किया है। उन्होंने बताया है कि बाकी के कलाकारों के नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। यह पहला मौका नहीं है जब रामेश्वर नाथ के जीवन पर किसी ने फिल्म या वेब सीरीज बनाने की घोषणा की हो। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी उनके जीवन पर एक फिल्म का निर्माण करने की घोषणा कर चुके हैं। उनकी फिल्म में रामेश्वर नाथ का किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आया है। इसके अलावा कुछ ही समय पहले निर्माता सुनील बोहरा ने भी रामेश्वर नाथ पर एक थ्रिलर वेब सीरीज बनाने की घोषणा की। इस बारे में फिरोज कहते हैं, 'हमने अपने प्रोजेक्ट पर वर्ष 2015 में शोध शुरू किया था। अगर कोई और भी इस मुद्दे पर कोई फिल्म या वेब सीरीज बनाना चाहता है तो हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'

Firoz Nadiadwala will produce biopic of RAW founder Rameshwar Nath Kao with Nana Patekar
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

किसी एक ही मुद्दे पर अलग-अलग फिल्में बनाना भी कोई पहली बार होने वाली घटना नहीं है। इससे पहले तमिलनाडु की पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता पर एक वेब सीरीज बन चुकी है जिसमें जयललिता का किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया है। वहीं, अब एक फीचर फिल्म भी बन रही जिसमें जयललिता के किरदार में कंगना रनौत दिखाई देंगी। इसी तरह नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर भी वर्ष 2005 में निर्देशक श्याम बेनेगल एक फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस- द फॉरगॉटन हीरो' बना चुके हैं। और हाल ही में कबीर खान ने भी 'द फॉरगॉटन आर्मी' के नाम से एक वेब सीरीज रिलीज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firoz Nadiadwala will produce biopic of RAW founder Rameshwar Nath Kao with Nana Patekar
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम बैक, वेलकम, फिर हेरा फेरी, दीवाने हुए पागल जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले फिरोज नाडियाडवाला की वेब सीरीज में अभिनेता नाना पाटेकर मुख्य भूमिका निभाएंगे। साथ ही फिरोज इसी कहानी और इसी वेब सीरीज के कलाकारों के साथ मिलकर एक फीचर फिल्म भी बनाएंगे। फिरोज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह पिछले पांच साल से इस सीरीज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, 'यह एक ऐसी कहानी है जो भारत के हर नागरिक को जानने चाहिए। इसलिए हमने इस सीरीज को 20 एपिसोड में बनाने का फैसला किया है। इसके लिए हम दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से भी बातचीत कर रहे हैं। यह एक इकलौता प्रोजेक्ट है जिसको फिल्म और वेब सीरीज दोनों की शक्ल दी जाएगी।'

विज्ञापन
Firoz Nadiadwala will produce biopic of RAW founder Rameshwar Nath Kao with Nana Patekar
खट्टा मीठा - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह रामेश्वर नाथ काव के जीवन पर फिल्म और वेब सीरीज बनाने की रेस लगी है, इसी तरह एक रेस वर्ष 1979 में उमेश मेहरा के निर्देशन में आई फिल्म 'हमारे तुम्हारे' के साथ भी देखने को मिली थी। यह फिल्म वर्ष 1968 में आई हॉलीवुड फिल्म 'योर्स माइन्स एंड आवर्स' पर आधारित है। उमेश के साथ निर्देशक बासु चटर्जी ने भी इसी फिल्म को लेकर एक फिल्म 'खट्टा मीठा' बनाई और उमेश से पहले रिलीज भी कर दी। अब एक ही कहानी पर फिल्म बनी इसलिए पहले रिलीज हुई बासु चटर्जी की फिल्म तो हिट हो गई लेकिन उमेश मेहरा की फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

पढ़ें: क्या हेमा मालिनी की तबीयत हुई खराब, वायरल हो रही खबर पर बेटी एशा देओल ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed