लीजिए, एक बार फिर से आ गया हफ्ते का वह दिन जिसका इंतजार हर सिनेप्रेमी को होता है। देश में कोरोना के डर से सिनेमाघर जब तक बंद थे तब तक उनकी कमी ओटीटी ने पूरी की। अब 5 नवंबर से एक बार फिर देशभर के सिनेमाघरों का काम चल पड़ा है। हालांकि, इसकी शुरुआत ठीक से तब ही होगी जब कोई नई फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार हो। इसका इंतजार आपको एक आध हफ्ते और करना पड़ सकता है लेकिन ओटीटी आपके मनोरंजन के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन से प्रोजेक्ट आपका ध्यान आकर्षित करेंगे?
मोबाइल पर आज देखिए ईशान, अनन्या पांडे की ‘खाली पीली’, ओटीटी का ये है इस बार का वीकएंड कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली पीली
इस शुक्रवार के लिए ओटीटी पर सामग्री तो बहुत है लेकिन हिंदी भाषा में बहुत कम है। इस मौके पर देसी प्लेटफॉर्म जी5 हिंदी में अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'खाली पीली' रिलीज करेगा। मकबूल खान के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसमें युवा अभिनेता ईशान खट्टर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को जी प्लेक्स पर पे पर व्यू (Pay Per View) के हिसाब से रिलीज हुई थी। अब जी5 इसे अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खुला छोड़ रहा है।
वेलकम होम
इसके अलावा सोनी लिव भी हिंदी भाषा की अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'वेलकम होम' रिलीज करने जा रहा है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की कहानी दो लड़कियों की है जिन्हें एक दुष्ट परिवार किडनैप कर लेता है। वह दोनों लड़कियां अपने बचाव में अपनी पूरी शक्ति से वह सब कुछ करने की कोशिश करती हैं जो उनके बस में होता है। इस फिल्म में कश्मीरा ईरानी, टीना भाटिया, शशि भूषण और बोलोराम दास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
द गुड डॉक्टर सीजन 4
अमेजॉन प्राइम वीडियो की अंग्रेजी भाषा की एक वेब सीरीज 'द गुड डॉक्टर' का चौथा सीजन अब सोनी लिव का हिस्सा बनने जा रहा है। यह कहानी एक डॉक्टर शॉन मर्फी की है जिसकी अपने काम से इतर कोई जिंदगी नहीं है। बस वह अपने अस्पताल में अपने मरीजों की देखभाल करके उनके ऊपर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता रहता है। इस सीरीज में फ्रेडी हाईमोर, एंटोनिया थॉमस, निकोलस गोंजालेज, हिल हार्पर, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में है।
लव आइलैंड यूएसए 2
टीवी के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह शुक्रवार को वूट सेलेक्ट अपने रियलिटी शो 'लव आइलैंड यूएसए' के दूसरे सीजन के साथ वापसी करेगा। इस नए सीजन में कुछ नए प्रतियोगिओं का चुनाव किया गया है जिन्हें एक विला के अंदर एक दूसरे के साथ रोमांटिक जोड़ियां बनाने के लिए छोड़ दिया जाएगा। जो सबसे अच्छा तालमेल बना पाएगा, उसी की जीत होगी। रोमांस में खेल खोजने के शौकीन इसे देख सकते हैं।