फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते लव और क्राइम को होगा डबल धमाका, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 22 Aug 2022 12:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 22 Aug 2022 12:08 PM IST
सार

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए तरह-तरह के कंटेंट पेश कर रहे हैं। वेब सीरीज की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब इनके कई सीजन रिलीज करने का भी चलन बढ़ गया है।

विज्ञापन
From delhi crime 2 to criminal justice 3 these series movies to release in last week of august on ott
OTT This Week - फोटो : Social media

ओटीटी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते अब मेकर्स लगातार दर्शकों के लिए तरह-तरह के कंटेंट पेश कर रहे हैं। वेब सीरीज की बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब इनके कई सीजन रिलीज करने का भी चलन बढ़ गया है। ऐसे में दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की भरमार है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग बेसब्री से ओटीटी पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों का इंतजार करते हैं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में- 

From delhi crime 2 to criminal justice 3 these series movies to release in last week of august on ott
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब

महारानी 2

पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा सीरीज महारानी का दूसरा सीजन इस हफ्ते रिलीज किया जाएगा। हुमा कुरैशी स्टारर इस सीरीज में दर्शकों को न सिर्फ राजनीति बल्कि जबरदस्त क्राइम देखने को मिलेगा। कांगड़ा टॉकीज द्वारा निर्मित और रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित 'महारानी 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 25 अगस्त से स्ट्रीम की जाएगी। 

From delhi crime 2 to criminal justice 3 these series movies to release in last week of august on ott
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली क्राइम 2

दिल्ली रेप केस पर आधारित  क्राइम थ्रिलर सीरीज दिल्ली क्राइम के पहले सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स इस हफ्ते सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज करने वाली है। शेफाली शाह स्टारर सीरीज के दूसरे सीजन में अभिनेत्री डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की भूमिका में एक बार फिर मौत की गुत्थी सुलझाती नजर आएंगी। यह सीरीज 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From delhi crime 2 to criminal justice 3 these series movies to release in last week of august on ott
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिमिनल जस्टिस 3

अपने पहले दो सीजन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब मेकर्स जल्द ही इसका तीसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी के बेहतरीन अभिनय से सजी ये सीरीज एक फिर सच से पर्दा उठाती नजर आएगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की लोकप्रिय सीरीज में से एक क्रिमिनल जस्टिस के तीसरा भाग 26 अगस्त से हॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
From delhi crime 2 to criminal justice 3 these series movies to release in last week of august on ott
please find attached series - फोटो : सोशल मीडिया

 

प्लीज फाइंड अटेच्ड 3

शौर्या सिंह और सान्या अग्रवाल की रोमांटिक लव स्टोरी एक बार फिर वापस आ गई है। अपने पहले दो सीजन से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद अब इस हफ्ते सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज किया जाएगा। अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को प्रभावित करने के बाद अब बरखा सिंह और आयुष मेहरा की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेगी। यह सीरीज 24 अगस्त से अमेजन मिनी टीवी पर देख सकेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed