फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Mythological Shows: देवों के देव महादेव से महाबली हनुमान तक, टीवी के टॉप 5 पौराणिक शोज यहां कर सकते हैं स्ट्रीम

Sat, 05 Feb 2022 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 05 Feb 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
From Devon Ke Dev Mahadev to Mahabharata these are the top 5 mythological shows on ott
टॉप 5 पौराणिक कथाएं - फोटो : social media

कोरोना काल में दर्शकों का पौराणिक कार्यक्रम की तरफ झुकाव बढ़ा है। ऐसे में हॉटस्टार, वूट सेलेक्ट ,अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर ऐसे पौराणिक शोज प्रसारित होते हैं जो आपको पसंद आएंगे।

From Devon Ke Dev Mahadev to Mahabharata these are the top 5 mythological shows on ott
सिया के राम - फोटो : सोशल मीडिया

सिया के राम (डिज्नी+ हॉटस्टार)
स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ यह शो हिंदू पौराणिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है। इस शो ने लोगों को बहुत प्रभावित किया है। इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 


 
From Devon Ke Dev Mahadev to Mahabharata these are the top 5 mythological shows on ott
महाभारत

महाभारत (डिज्नी+ हॉटस्टार)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टार प्लस पर ही प्रसारित होने वाला शो महाभारत है। इसमें हस्तिनापुर के सिंहासन की कहानी प्रस्तुत की गई, जहां कौरवों और पांडवों ने शासन के लिए लड़ाई लड़ी गई थी। इस शो ने सभी के दिल में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। इस शो को भी आप किसी भी वक्त डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Devon Ke Dev Mahadev to Mahabharata these are the top 5 mythological shows on ott
देवों के देव महादेव

देवों के देव महादेव (डिज्नी+ हॉटस्टार)
देवों के दे महादेव लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया एक ऐसा शो था, जो हिंदुओं के भगवान शिव पर आधारित था। भगवान शिव को ही महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस शो में महादेव के तपस्या भरे जीवन से लेकर उनके देवी सती और देवी पार्वती से शादी करने तक का सफर दिखाया है। यह शो  डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
From Devon Ke Dev Mahadev to Mahabharata these are the top 5 mythological shows on ott
हनुमान - फोटो : social media

संकटमोचन महाबली हनुमान (सोनी लिव)
संकटमोचन महाबली हनुमान भगवान राम के शिष्य और भगवान शिव के अवतार भगवान हनुमान के बचपन की अनकही कहानियों को दर्शाता है। यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था लोकिन आप इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed