फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Horror Series: डर का एहसास कराने के लिए ओटीटी पर मौजूद हैं ये पांच सीरीज, वीकेंड में ही देख लीजिए

Sat, 05 Feb 2022 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 05 Feb 2022 01:16 PM IST
विज्ञापन
Top 5 horror series to strem on ott platform netflix, zee5, viu
हॉरर वेब सीरीज - फोटो : social media

ओटीटी की दुनिया में फिल्मों पर वेब सीरीज हावी होती नजर आ रही हैं। हर रोज ओटीटी पर नया कंटेंट रिलीज हो रहा है। वेब सीरीज की दुनिया में हॉरर सीरीज का जबरदस्त जलवा है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में टॉप 5 हॉरर वेब सीरीज निकाल पाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन आज हमने आप सभी के लिए कुछ बढ़िया भारतीय हॉरर वेब सीरीज की लिस्ट निकाली है, जिन्हें देखकर आपको सच में डर का अनुभव होगा। इन्हें देखकर आप अपना अच्छा टाइम पास कर सकते हैं।

Top 5 horror series to strem on ott platform netflix, zee5, viu
परछाई - फोटो : social media

परछाई: रस्किन बॉन्ड की घोस्ट स्टोरीज (जी 5)
जब लोग किताबों से अपना मनोरंजन करते थे तब रस्किन बॉन्ड की कहानियां पाठकों को डराने के काम आती थीं। उनकी ही कहानियों पर आधारित 'परछाई' 12 डरावनी कहानियों की ऐसी सीरीज है, जो आपको निश्चित रूप से डराने का काम करेंगी और साथ ही आपका मनोरंजन भी करेंगी।

Top 5 horror series to strem on ott platform netflix, zee5, viu
घोल

घोल (नेटफ्लिक्स)
'राधिका आप्टे' इसमें एक मिलिट्री अधिकारी 'निदा रहीम' की भूमिका में हैं और उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी अली सईद से पूछताछ करने का काम सौंपा गया है, जिसे हाल ही में सेना ने पकड़ा है। वह जवाब देने से इनकार कर देता है। निदा का मानना है कि सईद को किसी बुरी आत्मा ने अपने वश में कर रखा है और ये आत्मा उन सबको मारने आई है। घोल में केवल तीन एपिसोड हैं लेकिन वे इतने भयानक हैं कि आपको मजा आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 horror series to strem on ott platform netflix, zee5, viu
भम्र - फोटो : you tube

भम्र (जी 5)
यह  साइको-हॉरर थ्रिलर कहानी एक उपन्यास पर आधारित है, जो पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से पीड़ित है। वह शांति खोजने एक हिल स्टेशन पर जाती है लेकिन वहां उसे अपने घर के आसपास एक लड़की दिखाई देने लगती है। उपन्यासकार के रूप मेंकल्कि केकलां ने दमदार अभिनय किया है। इस सीरीज को आप सभी जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Top 5 horror series to strem on ott platform netflix, zee5, viu
गाहराइयां - फोटो : social media

गहरायां (विउ)
रेयना कपूर (संजीदा शेख) एक महिला सर्जन है, जिसका एक रहस्यमयी अतीत है। वह अपनी जिन्दगी की एक नई शुरुआत करने बेंगलुरु से मुंबई आती है। उसके साथ हो रही अजीब घटनाओं के चलते वह पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर की दवाइयां लेनी शुरू कर देती है। जैसे ही वह यहां सेटल होने वाली होती है उसे अपने आसपास किसी के होने का अहसास होने लगता है। गेहरायां विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई है और आप इसे विउ पर देख सकते हैं।
     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed