वो दिन अब किसी पुराने जमाने की याद दिलाते हैं जब आप अपने पसंदीदा शोज देखने के लिए सिर्फ टीवी पर निर्भर रहते थे। टेक्नोलॉजी में हमारे देश में ही नहीं पूरी दुनिया में विकास किया है और उसके इस्तेमाल से लोग अब अपने जीवन को आसान बना रहे हैं। मनोरंजन की हमारी दुनिया में भी 'ओटीटी प्लेटफॉर्म' के रूप में विकास हुआ है। अब हम अपने पसंदीदा शो कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं।
Top 5 Historical Shows: इतिहास में है दिलचस्पी तो ओटीटी पर देखें ये 5 शोज, मजा हो जाएगा दोगुना, जानकारी भी बढ़ेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर शिवाजी (वूट)
वीर शिवाजी का नाम कौन नहीं जानता। उनके जीवन पर साल 2011 में एक टीवी शो बना था, जिसका प्रसारण 'कलर्स' पर किया गया था। यह शो 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य को स्थापित करने वाले 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के जीवन को दिखाता है। इस शो के हर किरदार ने अपनी एक्टिंग से इसमें जान डाल दी थी। अगर आप शिवाजी महाराज के जीवन को समझना चाहते हैं तो यह शो आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। इस शो को आप अब ओटीटी प्लेटफॉर्म 'वूट' पर देख सकते हैं।
जोधा अकबर (जी 5)
जोधा बाई और अकबर की प्रेम कहानी हमारे इतिहास की अबतक की सबसे मशहूर प्रम कहानियों में से एक है। इनकी कहानी पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है लेकिन हम आपको 'जी टीवी' पर प्रसारित हुए शो के बारे बताने जा रहे हैं, जिसमें रजत टोकस और परिधि शर्मा ने अपनी दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। इस शो की कहानी जोधा बाई और मुगल सम्राट अकबर के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो को आप 'जी 5' पर कभी स्ट्रीम कर सकते हैं।
झांसी की रानी (जी 5)
झांसी की रानी का नाम सुनते ही उनकी वीरता और साहस के किस्से याद आने लगते हैं। झांसी की रानी उल्का गुप्ता, कृतिका सेंगर, समीर धर्माधिकारी और अमित पचोरी अभिनीत एक हिंदी ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज है, जिसमें चौदह वर्ष की आयु में एक पंडित की पुत्री 'मनु' का विवाह झांसी के राजा से होता है। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, वह भारत में ब्रिटिश शासन का तिरस्कार करती है और इसका मुकाबला करने के लिए क्रांति गुरु का रूप धारण करती है। इनकी कहानी को देखने के लिए आप अभी 'जी 5' एप डाउनलोड कर सकते हैं।
चंद्रगुप्त मौर्य (सोनी लिव)
चंद्रगुप्त मौर्य एक भारतीय ऐतिहासिक टेलीविजन शो था जो साल 2018 में सोनी टीवी पर प्रसारित किया गया था। यह शो पहले मौर्य सम्राट और मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन पर आधारित है और इसे आप 'सोनी लिव' पर देख सकते हैं।