फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Great Indian Murder: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गया 'द ग्रेट इंडियन मर्डर', हत्या का केस सुलझाने निकले प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा

Fri, 04 Feb 2022 10:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Feb 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
The Great Indian Murder Web Series Release Date Time Hotstar Cast Richa Chadha, Pratik Gandhi, Suraj Yadav, Ashutosh Rana News in Hindi
द ग्रेट इंडियन मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

The Great Indian Murder Release: डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने नई मर्डर मिस्ट्री 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' के साथ वापसी की है। प्रतीक गांधी और  ऋचा चड्ढा पुलिस के किरदार में हैं। प्रतीक और ऋचा के साथ ही इस सीरीज में आशुतोष राणा भी एक खास भूमिका में दिखेंगे। सीरीज की कहानी छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री के उस बेटे की हत्या का केस सुलझाने की है, जिसे दो आदिवासी किशोरियों के बलात्कार और हत्या के केस में मिली रिहाई की पार्टी में कोई मार देता है। इस सीरीज का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। दर्शकों को जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं The Great Indian Murder से जुड़ी हर जानकारी...

The Great Indian Murder Web Series Release Date Time Hotstar Cast Richa Chadha, Pratik Gandhi, Suraj Yadav, Ashutosh Rana News in Hindi
द ग्रेट इंडियन मर्डर - फोटो : Instagram

कब और कहां देखें
कब रिलीज होगी- द ग्रेट इंडियन मर्डर आप 4 फरवरी से देख सकते हैं। 
कहां रिलीज होगी- आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए आपके मोबाइल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप और उसका सब्सक्रिशन होना जरूरी है। वहीं अगर आपके पास एयरटेल या जियो का ब्रॉडबैंड प्लान हैं तो आप Disney+ Hotstar पर कोई भी सीरीज या फिल्म देख सकते हैं।

The Great Indian Murder Web Series Release Date Time Hotstar Cast Richa Chadha, Pratik Gandhi, Suraj Yadav, Ashutosh Rana News in Hindi
द ग्रेट इंडियन मर्डर - फोटो : DPHS

‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ किताब पर आधारित है सीरीज
'द ग्रेट इंडियन मर्डर' क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज होगी। ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ चर्चित लेखक विकास स्वरूप की किताब ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ पर आधारित है। सीरीज के निर्माता अजय देवगन हैं।दर्शकों को उम्मीद है कि ये सीरीज दमदार होने वाली है। द ग्रेट इंडियन मर्डर (The Great Indian Murder) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम समेत बंगाली भाषा में स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Great Indian Murder Web Series Release Date Time Hotstar Cast Richa Chadha, Pratik Gandhi, Suraj Yadav, Ashutosh Rana News in Hindi
the great indian murder - फोटो : screen shot

ये कलाकार आएंगे नजर
विजय मौर्या और पुनीत शर्मा की लिखी इस सीरीज में प्रतीक गांधी और ऋचा चड्ढा के अलावा आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शारिब हाशमी, अमेय वाघ, जतिन गोस्वामी, शशांक अरोरा, पाओली डैम आदि कलाकार भी दिखेंगे। इस कहानी में रहस्य, हत्या और भाग्य का बेहतरीन मिक्चर है। सीरीज में हर किरदार की अपनी खासियत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed