{"_id":"61fc8eb1d6df7557a55444b6","slug":"lockupp-host-kangana-ranaut-takes-a-discreet-dig-at-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: 'ये आपके भाई का घर नहीं है', 'लॉकअप' के प्रीमियर पर कंगना ने उड़ाया सलमान का मजाक","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: 'ये आपके भाई का घर नहीं है', 'लॉकअप' के प्रीमियर पर कंगना ने उड़ाया सलमान का मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर कंगना रणौत के साथ मिलकर एक नया शो 'लॉक अप' (Lock Upp: Badass Jail, Atyaachari Khel) लेकर आ रही हैं। बीती रात को इस शो का शानदार प्रीमियर हुआ। इसे अब तक का सबसे बड़ा निडर शो बताया जा रहा है। ये कंगना रणौत का डिजिटल डेब्यू भी होगा। शो में कुछ नामी गिरामी चेहरों को एक द्वीप पर रखा जाएगा और उन पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी शो के होस्ट की। आज सुबह से ही कंगना ट्रेंडिंग में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे सलमान पर तंज कसती दिखाई दे रही हैं।
2 of 5
kangana Ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना जैसे ही स्टेज पर आती हैं माइक लेकर कहने लगती हैं, आप लॉक अप के लिए तैयार हैं, लेकिन ये आपके भाई का घर नहीं है। ये मेरी जेल है और यहां होगा अत्याचार का खेल। क्या आप तैयार हैं?
कंगना का ये वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि कंगना ने अपने इस शो के बहाने सलमान खान पर निशाना साधा है क्योंकि बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करते हैं और उसे भाई का घर भी कहा जाता है। खैर सलमान कंगना के इस बयान पर क्या रिएक्शन देंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लॉक अप का प्रीमियर
- फोटो : सोशल मीडिया
'लॉक अप' शो का प्रसारण एकता कपूर के चर्चित ऐप आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर एक साथ होगा। बताया जा रहा है कि इस शो की 24 घंटे और सातों दिन लाइव स्ट्रीमिंग होगी और इसमें भाग लेने वाले सभी 16 सेलिब्रिटीज सलाखों के पीछे कैद होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ekta kapoor
- फोटो : instagram
वेब स्पेस में सेमी पोर्न कॉन्टेंट दिखाते रहे ओटीटी ऐप्स आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर दोनों की ये अपनी छवि सुधारने और अपनी ब्रांड वैल्यू दुरुस्त करने की बड़ी कोशिश हैं। एकता कपूर ने अपने वीडियो के साथ एक अस्वीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शो में जो भी दिखाया जाएगा उसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं होंगी। यह गेम लॉकअप के साथ पेश किया जाएगा, जहां दर्शक रियल में खेल सकते हैं और जीत सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।