फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Movies On OTT: ओटीटी पर जरूर देखिए हॉलीवुड की ये पांच फिल्में, उठ जाएगा बॉलीवुड पर से भरोसा

Thu, 03 Feb 2022 09:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Feb 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Movies On ott: from parasite to inception Must watch these five Hollywood movies on amazon prime video
inception - फोटो : social media

दुनियाभर में हॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद की जाती हैं। यह फिल्में हर बार दर्शकों को कुछ ना कुछ नया दिखाती है। दमदार कहानी वाली इन फिल्मों में एक्शन, सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस का तड़का देखने को मिलता है। यही वजह है कि भारत में भी हॉलीवुड फिल्में काफी पसंद की जाती हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते चलन के कारण हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड फिल्में भी देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर मौजूद हॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में-

 

इंसेप्शन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म इंसेप्शन दर्शकों के लिए एक बेहतरीन एंटरटेनर साबित होगी। साइंस फिक्शन पर आधारित इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य किरदार में नजर आए। इस फिल्म की कहानी दिलचस्प है। फिल्म में लियोनार्डो का किरदार सपनों में अपना जीवन तलाशता नजर आता है।

 

Hollywood Movies On ott: from parasite to inception Must watch these five Hollywood movies on amazon prime video
पैरासाइट (फाइल फोटो) - फोटो : WWW.PARASITE-MOVIE.COM / BBC

पैरासाइट 

साल 2020 में आई फिल्म पैरासाइट ने उस साल के ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हासिल किया था। इस फिल्म का निर्माण क्वाक सिन आए ने किया है, जबकि इसे निर्देशित बोंग जून-हो ने किया है। फिल्म की कहानी एक गरीब परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अमीर बनने के लिए गलत रास्ता अपनाता है। अंत में इस परिवार को अपनी इस गलती का अंजाम भी भुगतना पड़ता है।

Hollywood Movies On ott: from parasite to inception Must watch these five Hollywood movies on amazon prime video
फॉरेस्ट गंप  - फोटो : सोशल मीडिया

फॉरेस्ट गंप 

यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। 6 ऑस्कर अवार्ड हासिल करने वाले इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। यह फिल्म 1986 में आई विंस्टन ग्रूम की नोबेल 'फॉरेस्ट गंप' पर आधारित थी। यह फिल्म फॉरेस्ट नाम के एक लड़के की जीवन की कहानी बताती है। दिमागी तौर पर ठीक ना होने की वजह से यह लड़का पढ़ नहीं पाता। लेकिन अपने अंदर दौड़ने की प्रतिभा की वजह से वह तमाम खामियों के बावजूद आगे बढ़ता चला जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Movies On ott: from parasite to inception Must watch these five Hollywood movies on amazon prime video
इंटरस्टेलर - फोटो : social media

इंटरस्टेलर

क्रिस्टोफर नोलन की एक और बेहतरीन फिल्म इंटरस्टेलर भी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में टेक्नोलॉजी और कहानी का बेजोड़ संगम देखने को मिला था। फिल्म में मानव जाति के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए नए ग्रह की तलाश दिखाई गई थी। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता मैथ्यू और एनी हाथवे अहम किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
Hollywood Movies On ott: from parasite to inception Must watch these five Hollywood movies on amazon prime video
SPECTRE - फोटो : Twitter

स्पेक्टर

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म स्पेक्टर सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड बनाने की वजह से भी जानी जाती है। एमआई 6 एजेंट जेम्स बॉन्ड के रूप में यह डेनियल क्रेग की चौथी फिल्म थी। जेम्स बॉन्ड सीरीज की 24वीं इस फिल्म को सैम मेंडेस ने डायरेक्ट किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर माइकेल जी. विल्सन और बारबरा ब्रोकोली थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed