फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heera Mandi: संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' में नजर आएंगे बिग बॉस फेम जेसन शाह! निभाएंगे अहम किरदार

Fri, 28 Oct 2022 07:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Heera Mandi: reports claim Bigg Boss 10 Fame Jason Shah is signed for sanjay leela Bhansali web series
जेसन शाह - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में से एक संजय लीला भंसाली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी-ऐसी बेहतरीन फिल्मों से नवाजा है, जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। जहां बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली लंबे समय से अपनी धाक जमाए हुए हैं, वहीं अब वह अपने कदम ओटीटी की दुनिया की तरफ बढ़ा रहे हैं। संजय लीला भंसाली जल्द ही वेब सीरीज 'हीरा मंडी' से ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। यह सीरीज पिछले काफी समय से अपने कलाकारों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं एक बार फिर इसकी कास्टिंग को लेकर ऐसी खबर आ रही है, जो इसे चर्चाओं में ले आई है।

Heera Mandi: reports claim Bigg Boss 10 Fame Jason Shah is signed for sanjay leela Bhansali web series
जेसन शाह - फोटो : social media

संजय लीला भंसाली की इस सीरीज में जहां पहले ही बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियों को कास्ट किया जा चुका है। वहीं अब खबर है कि 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट और मॉडल जेसन शाह भी 'हीरा मंडी' में अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जेसन को 'हीरा मंडी' के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दें जेसन 'झांसी की रानी' और 'बैरिस्टर बाबू' जैसे कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा जेसन 'पार्टनर' और 'फितूर' जैसी फिल्मों में भी काम करते दिखाई दिए थे। 
Anoushka Shankar: दो साल बाद भारत का दौरा करेंगी पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का, यह होगा खास 

Heera Mandi: reports claim Bigg Boss 10 Fame Jason Shah is signed for sanjay leela Bhansali web series
जेसन शाह - फोटो : social media

'बिग बॉस' के बाद से ही जेसन शाह अपने हर नए परफॉर्मेंस से दर्शकों को लुभाते आ रहे हैं। जेसन ने टेलीविजन सहित कई इंडस्ट्रीज में काम किया है। इस समय चल रही खबरों के अनुसार जेसन शाह को संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज 'हीरा मंडी' के लिए साइन कर लिया गया है। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी और  मुमताज भी हैं। हालांकि, जेसन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही संजय लीला भंसाली की तरफ से इसके बारे में कोई बयान जारी किया गया है।
विजय-रश्मिका की लव स्टोरी में हुई सौतन की एंट्री! अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस के लिए खुल्लम खुल्ला जताया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
Heera Mandi: reports claim Bigg Boss 10 Fame Jason Shah is signed for sanjay leela Bhansali web series
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रही वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की कहानी देश के बंटवारे से पहले की है और इसमें कोठों की सियासत, षड्यंत्र और सीनाजोरी के किस्से समेटे गए हैं।  इस सीरीज के लिए संजय लीला भंसाली ने 70 करोड़ रुपये फीस ली है। लेखक मोईन बेग की कहानी पर बन रही वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ को भंसाली बीते डेढ़ दशक से एक फिल्म के रूप में बनाने की कोशिश करते रहे हैं।  
सिद्धार्थ ने रोमांटिक फोटो के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड अदिति राव हैदरी को किया बर्थडे विश, फैंस बोले- भाभी मिल गई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed