फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Matchmaking 2 Trailer: पुराने अंदाज के साथ वापस आ रही हैं सीमा आंटी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Fri, 29 Jul 2022 11:22 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Matchmaking 2: Netflix shares the first trailer of Sima Taparia show will stream from 10 august 2022
सीमा टापरिया - फोटो : social media

नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शोज में से एक 'इंडियन मैचमेकिंग' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहा है। ऐसे में हमारे पास सभी सिंगल लड़के और लड़कियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि मुंबई से हमारी प्यारी सीमा टापरिया के पॉपुलर शो 'इंडियन मैचमेकिंग 2' की पहली झलक सामने आ गई है। मेकर्स ने सीरीज का पहला ट्रेलर बीते दिन यानी 28 जुलाई को सबके सामने पेश कर दिया है, जिसमें फिर एक बार सीमा आंटी का वहीं अंदाज देखने को मिल रहा है। इस सुपरहिट शो में सीमा टापरिया फिर एक बार  अपने क्लाइंट्स को अमेरिका और भारत में अरेंज मैरिज के लिए गाइड करती हुई नजर आ रही हैं।

Indian Matchmaking 2: Netflix shares the first trailer of Sima Taparia show will stream from 10 august 2022
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media

ट्रेलर में दिखा पुराना अंदाज
नेटफ्लिक्स सीरीज 'इंडियन मैचमेकिंग 2' मुंबई की एक मैचमेकर, सीमा टापरिया और उनके भारतीय और एनआरआई क्लाइंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। एक मिनट और बावन सेकंड के लंबे ट्रेलर में मेकर्स ने सीमा टापरिया और उनके क्लाइंट्स की एक झलक दिखाई है, जो 'जीवन साथी' की तलाश कर रहे हैं। एक-एक घंटे के आठ एपिसोड्स में सीमा आंटी दुनिया भर के सिंगल युवाओं को उनका परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढने में मदद करेंगी। शो का दूसरा सीजन 10 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

Indian Matchmaking 2: Netflix shares the first trailer of Sima Taparia show will stream from 10 august 2022
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media

सीमा ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया
'इंडियन मैचमेकिंग' का पहला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया था और हिट साबित हुआ था। दर्शकों की पॉपुलर डिमांड  के बाद, शो के दूसरे सीजन का एलान किया गया था।  शो के पहले सीजन को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। शो को जितना प्यार मिला था, उतना ही यह ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ था। इस पर सीमा आंटी ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा था, "मैं अपने सभी दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देती हूं। सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा दी गई समीक्षा और प्रतिक्रियाएं पढ़ना वाकई बहुत अच्छा था। मैं अपने फैंस से बहुत प्यार करती हूं।" नेटिजन्स को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा सब कुछ सकारात्मक लेती हूं। यह मुझे और मजबूत बनाता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Matchmaking 2: Netflix shares the first trailer of Sima Taparia show will stream from 10 august 2022
इंडियन मैचमेकिंग 2 - फोटो : social media

प्रोमो को मिली थी मिली-जुली प्रतिक्रिया
ट्रेलर से पहले इस शो का पहला प्रोमो रिलीज किया गया था। इस शो की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा था, यह शादी का मौसम है और सीमा आंटी वापस आ गई हैं। इंडियन मैचमेकिंग का दूसरा सीजन जल्द ही आ रहा है।' वीडियो पर रिएक्ट करते हुए, एक यूजर ने लिखा, 'शो का पहला सीजन बहुत ही बुरा था, लेकिन मुझे पता है कि मैं इसका दूसरा सीजन भी देखूंगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं अगर यह देखूंगा तो मुझे पता है कि मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।' अब देखना यह होगा कि 73वें एमी अवार्ड्स में 'आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम' कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किए गए इस शो को दर्शक कितना प्यार देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed