{"_id":"626663641907a3404a45e10d","slug":"kangana-ranaut-evicted-ali-merchant-from-lock-upp-even-after-he-get-more-vote-than-poonam-pandey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: पूनम से ज्यादा वोट मिलने के बाद भी कंगना ने किया अली मर्चेंट को ‘लॉक अप’ से बाहर, बताई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: पूनम से ज्यादा वोट मिलने के बाद भी कंगना ने किया अली मर्चेंट को ‘लॉक अप’ से बाहर, बताई ये बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 25 Apr 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत ने किया अली मर्चेंट को लॉक से बाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौता का शो 'लॉक अप' सबसे ज्यादा देखने वाला शो बन चुका है। शो शुरुआत से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। मेकर्स शो को लोगों के लिए मजेदार बनाने के लिए रोज नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट भी अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज से पर्दा उठा रहे हैं, जो हैरान करने वाला है। अब 'लॉक अप' से खबर आ रही है क्वीन कंगना ने सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद भी अली मर्चेंट को शो से बाहर कर दिया है।
2 of 4
अली मर्चेंट
- फोटो : social media
दरअसल, शो फिनाले के नजदीक आ रहा है और इसी के चलते दर्शकों को आए दिन कुछ न कुछ शॉकिंग देखने को मिल रहा है। इस बार कंगना रणौत ने ज्यादा वोट मिलने के बाद भी अली मर्चेंट को ऑउट कर दिया। कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी अली शो में इतना आगे तक आ भी पाएंगे। उन्होंने कहा कि शो में अली का योगदान न के बराबर है और उनकी गिनती शो के सुस्त कंटेस्टेंट में होती है। इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
वोटिंग की बात करें तो इस बार अली को काफी बढ़िया वोट्स मिले थे और वह अंजलि अरोड़ा को भी वोट के मामले में टक्कर दे रहे थे। उन्होंने इस हफ्ते टास्क में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन कंगना ने उनसे भी कम वोट मिलने वाली पूनम पांडे को शो में रखा और कहा कि शो में पूनम ने उनसे ज्यादा योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अली मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
अली मर्चेंट की बात करें तो वह 'लॉक अप' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे। उस समय शो का हिस्सा रहीं सारा अली खान से उनका तलाक हो चुका था। ऐसे में दोनों के बीच कई बार शो में भी टकराव देखने को मिला। सारा के जाने बाद ही अली के गेम में सुधार आया था, लेकिन अब उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।