फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupama Namaste America: इन सितारों के हाथ से निकला अनुपमा-नमस्ते अमेरिका में काम करने का मौका, जाने क्या थी वजह

Mon, 25 Apr 2022 02:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
stars who are not part of Anupamaa Namaste America madalsa sharma aneri vijani paras kalnawat nidhi shah
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका में नहीं दिखेंगे यह सितारे - फोटो : social media

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार, लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' का प्रीक्वल रिलीज करने के लिए बिल्कुल तैयार है। हॉटस्टार स्पेशल की यह सीरीज महिलाओं की भावना और उनके सपनों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका नाम 'अनुपमा - नमस्ते अमेरिका' है। बता दें कि इस सीरीज को  राजन शाही और इशिका शाही ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'आईशाही एंटरटेनमेंट' के तले बनाया है। यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी, जिसमें अनुपमा और वनराज की शादी को लगभग नौ साल हो चुके होंगे। शो में शाह परिवार में मोटी बा, बा, बापूजी अनुपमा, वनराज, समर और तोशु दिखाई देंगे।

stars who are not part of Anupamaa Namaste America madalsa sharma aneri vijani paras kalnawat nidhi shah
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media

शो में कई पुराने किरदार यंगर लुक में नजर आ रहे हैं। पहले एपिसोड के रिलीज होते ही शो ने धमाल मचा दिया है। लोग अनुपमा और वनराज का यंग लुक देखकर काफी खुश हैं। इनके लुक पर काफी काम किया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकर्स ने 'अनुपमा' के इस प्रीक्वल से बहुत से कलाकारों का पत्ता काट दिया है। आइए जानते हैं 'अनुपमा' से प्रसिद्धि पाने वाले ऐसे कौन से सितारे हैं, जिन्हें फैंस 'अनुपमा- नमस्ते अमेरिका' में नहीं देख पाएंगे।

stars who are not part of Anupamaa Namaste America madalsa sharma aneri vijani paras kalnawat nidhi shah
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका से आउट हुए यह सितारें - फोटो : social media

'अनुपमा- नमस्ते अमेरिका' से आउट हुए यह कलाकार
'अनुपमा' की जो भी चीज होती है, वह ट्रेंड हो जाती है। ऐसे में जब से शो के फैंस को पता चला है कि सीरियल का प्रीक्वल आ रहा है, तब से लोग इसके स्ट्रीम होने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को जानने की उत्सुकता थी कि अनुपमा की 17 साल पहले की जिंदगी कैसी थी। अब 17 साल पहले की कहानी दिखाने के लिए मेकर्स ने कई सितारों को शो से बाहर कर दिया है क्योंकि वह इसकी कहानी में फिट नहीं बैठ रहे थे। इस लिस्ट में 'अनुपमा' के कई मुख्य किरदार शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट....

विज्ञापन
विज्ञापन
stars who are not part of Anupamaa Namaste America madalsa sharma aneri vijani paras kalnawat nidhi shah
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका से आउट हुए यह सितारें - फोटो : social media

शो से बाहर हुए ये कलाकार 

 एक्टर का नाम    अनुपमा में इनका रोल 
पारस कलनावत समर (अनुपमा का छोटा बेटा)
मदालसा शर्मा काव्या (वनराज की दूसरी पत्नी)
आशीष मेहरोत्रा तोशु (अनुपमा का बड़ा बेटा)
मुस्कान बामने पाखी (अनुपमा की बेटी)
निधि शाह किंजल (अनुपमा की बहु)
तसनीम शेख राखी दवे (किंजल की मां)
अनघा भोसले नंदिनी (समर की लव इंटेरस्ट)
अनेरी वजानी मालविका (अनुज की बहन)
गौरव खन्ना अनुज (अनुपमा का प्यार)

विज्ञापन
stars who are not part of Anupamaa Namaste America madalsa sharma aneri vijani paras kalnawat nidhi shah
अनुपमा: नमस्ते अमेरिका - फोटो : social media

सीमित एपिसोड की होगी सीरीज
दर्शकों को यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि 'अनुपमा-नमस्ते अमेरिका' के सीमित एपिसोड ही रिलीज किए जाएंगे। सीरीज की घोषणा के वक्त ऐसा सुनने में आया था कि मेकर्स शो के केवल 10-12 एपिसोड ही लॉन्च करेंगे। इसी में अनुपमा की जिंदगी का वो सपना दिखाया जाएगा, जिसे वह वर्षों पहले देखती थी। शो के आखिरी में यह बात साफ हो जाएगी कि आखिर अनुपमा अमेरिका जाएगी या नहीं? अगर वह नहीं गई तो मोटी बा के सपोर्ट के बाद भी उसे यह करने से किसने रोका? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed