नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फैंस हफ्तेभर रिलीज होनी वाली सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पहले जब लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा कोई विकल्प नहीं था, तब फैंस को अपनी पसंदीदा फिल्मों के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपलब्धता ने दर्शकों ना सिर्फ मनेरंजन का एक नया विकल्प दिया है, बल्कि कही भी कभी भी इसे देखने का भी मौका दिया। अप्रैल के पूरे महीने कई फिल्मों और सीरीज ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। ऐसे में अब महीने के आखिरी हफ्ते से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर दर्शकों के लिए बहुत नया और खास आने वाला है। आइए जानते हैं इस वीक रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में-
OTT Release This Week: कॉमेडी और सस्पेंस से भरा होगा महीने का आखिरी हफ्ता, रिलीज होंगी ये फिल्में- सीरीज
नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फैंस हफ्तेभर रिलीज होनी वाली सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पहले जब लोगों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा कोई विकल्प नहीं था, तब फैंस को अपनी पसंदीदा फिल्मों के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेक्ड सीजन 3 (Baked Season 3)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- वूट
लोकप्रिय भारतीय कॉमेडी वेब सीरीज बेक का तीसरा सीजन 25 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज के पहले दो भाग को दर्शकों बेहद पसंद किया था। यही वजह है कि अब दर्शक बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला भाग 20 मई, 2015 को रिलीज किया गया था, जिसे कुछ ही एपिसोड में भारी लोकप्रियता मिली थी।
गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अब जल्द ही ओटीटी पर भी अपना कमाल करने के लिए तैयार है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ऐसे में अब सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से बीते दिनों पहले ही आधिकारिक घोषणा की गई थी।
मिशन इम्पॉसिबल (Mishan Impossible)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
तेलुगू सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली तापसी पन्नू एक बार फिर तेलुगू जगत में वापसी कर चुकी हैं। अभिनेत्री इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में नजर आएगी। सस्पेंस ड्रामा वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू, हर्ष रोशन, भानु प्रकाशन, जयतीर्थ मोलुगु और अन्य मुख्य भूमिकाएँ हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होंगी।
मिशन सिंड्रेला (Mission Cinderella)
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
अक्षय कुमार और रकुलप्रीत स्टारर यह फिल्म इस हफ्ते सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी हैं और निर्देशक रंजीत एम तिवारी हैं। अक्षय की फिल्म मिशन सिंड्रेला साउथ की सुपरहिट फिल्म रक्तासन का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। दर्शक इस फिल्म को 29 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लसट हॉटस्टार पर देख सकते हैं।