{"_id":"62652bbab5711866194d811e","slug":"kangana-ranaut-lock-upp-becomes-highest-watched-live-show-with-6-minion-views-on-judgment-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना रणौत के शो ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह मिलियन लोगों ने लाइव देखा ‘लॉक अप’ का जजमेंट डे","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कंगना रणौत के शो ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह मिलियन लोगों ने लाइव देखा ‘लॉक अप’ का जजमेंट डे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 24 Apr 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
'लॉक अप' शो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर के पहले रियलिटी शो 'लॉक अप' की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती ही जा रही है। कभी शो कंटेस्टेंट के झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है, तो कभी कंटेस्टेंट के खुलासों के कारण। बॉलीवुड की क्वीन कंगना इस शो को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में शो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शो के जजमेंट डे के एपिसोड ने 147.8 मिलियन लाइक्स और छह मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद से ही ट्विटर पर कंगना रणौत ट्रेंड करने लगी हैं। यह भारतीय ओटीटी रियलिटी शो के लिए अब तक का सबसे अधिक लाइव व्यू है।
2 of 4
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
'लॉक अप' के जजमेंट डे पर कंगना ने शो के सभी कंटेस्टेंट को आजमा फल्लाह और जीशान खान के बीच हुई लड़ाई को लेकर फटकार लगाई। इसके साथ ही मुनव्वर फारूकी को भी कहा था कि अंजलि अरोड़ा और साइशा उनके स्टेपिंग स्टोन नहीं है। ऐसे में मुनव्वर के फैंस ने कंगना को ट्रोल भी किया। वहीं, शो के फैंस इस उपलब्धी के बाद से ही काफी खुश हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर कंगना और मेकर्स को बधाई दी। वहीं, कंगना ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है और लिखा, 'और बोलो रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड।'
3 of 4
लॉक अप के कंटेस्टेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी शो ने महज 32 दिन में ही 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए थे। इसकी जानकारी कंगना और एकता ने ही दी थी। इसके बाद से ही शो की लोकप्रियता बढ़ती गई और शो के मेकर्स भी आए दिन नए ट्विस्ट लेकर आते रहे। शो में कई वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट भी लाए गए और हाल ही में प्रिंस नरूला को भी शो का हिस्सा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला
कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। वहीं, वह 'तेजस' में भारतीय वायुसेना पायलेट की भूमिका निभाएंगी। इसके साथ ही वह बाहुबली के पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा सह लिखित 'सीता' में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।