{"_id":"62651a7a3f1c1a7504546008","slug":"munawar-faruqui-share-secret-again-in-reality-show-lock-up-infront-of-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: मुनव्वर फारूकी के साथ बचपन में हुआ कुछ ऐसा, सीक्रेट सुनने के बाद कंगना रणौत भी चौंक गईं","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: मुनव्वर फारूकी के साथ बचपन में हुआ कुछ ऐसा, सीक्रेट सुनने के बाद कंगना रणौत भी चौंक गईं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत का कन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को करीब दो महीने का समय हो गया है। कंगना रणौत के लॉकअप में गेम में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट को अपने किसी न किसी राज पर से पर्दा हटाना होता है। शो में जजमेंट डे पर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। कुछ दिन पहले मुनव्वर फारूकी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला सच बताया था। ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें फिर से मुनव्वर अपना कोई राज बताते दिख रहे हैं।
2 of 4
मुनव्वर फारूकी, कंगना रणौत
- फोटो : social media
मुनव्वर फारूकी शो में कई बार नॉमिनेट हो चुके हैं। शो में वह अपनी मां से जुड़ा सीक्रेट बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि उनके पैरेन्टस हमेश लड़ते रहते थे। मुनव्वर ने अपनी मां को हमेशा पिटते हुए ही देखा है। इन सबके बाद उनकी मां ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। मुनव्वर का ये सीक्रेट सुनने के बाद वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गई थीं।
3 of 4
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर फारूकी ने शो में फिर से अपना सीक्रेट बताया है। उन्होंने कहा- मैंने कभी ये चीज किसी के साथ शेयर नहीं की क्योंकि मुझे उन लोगों को फेस करना था...जब मैं 6 साल का था...ऐसा होता है...बहुत क्लोज फैमिली होती है और कभी-कभी...मुझे उस समय ये समझ नहीं आया और ये चार से पांच तक चलता रहा...जब वह बहुत ज्यादा हो गई...। मुनव्वर का सीक्रेट सुनने के बाद कंगना रणौत चौंक जाती हैं। इस दौरान साएशा शिंदे रोने लगती हैं।
ये सीक्रेट बताने के बाद वह शो में सेफ हो पाएंगे या नहीं ये तो रात के एपिसोड में पता चलेगा। ये वीडियो ऑल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस दौरान सभी अपना-अपना सीक्रेट बताएंगे। असल सीक्रेट क्या है ये तो रात में ही पता चलेगा। लेकिन वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे शायद वह बचपन में चाइल्ड अब्यूज के शिकार हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।