{"_id":"6264ccf29dbe02674d310cb2","slug":"kangana-ranaut-apologies-to-lock-upp-contestant-azma-fallah-over-fight-with-zeeshan-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: ऐसा क्या हुआ कि कंगना रणौत को मांगनी पड़ी आजमा फल्लाह से माफी? जानिए पूरी कहानी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: ऐसा क्या हुआ कि कंगना रणौत को मांगनी पड़ी आजमा फल्लाह से माफी? जानिए पूरी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 24 Apr 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आजमा फल्लाह, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में आए दिन लड़ाई और झगड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन बीते दिनों आजमा फल्लाह और जीशान के बीच हुई लड़ाई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दोनों के बीच इतनी लड़ाई हुई कि जीशान अपना आपा खो बैठे और आजमा पर हाथ उठा दिया था। हालांकि जीशान को उनकी इस हरकत के बाद शो से बाहर कर दिया गया है। अब जजमेंट डे पर क्वीन कंगना रणौत ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
2 of 4
आजमा फल्लाह, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंट डे के दौरान कंगना ने कहा कि मैं मंडे का एपिसोड अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रही हूं। मुझ पर उस एपिसोड ने बहुत गलत असर डाला है। यह शो दूसरे लोगों को उकसाने के बारे में है, लेकिन यह सामने वाले की कसौटी है कि वह बिना हाथ उठाए कैसे शो में आगे बढ़ता है। जीशान ने बहुत गलत किया इसलिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। कंगना ने कहा कि आजमा आपके साथ जो हुआ वह बहुत गलत हुआ और उसके लिए मैं आपसे सबकी तरफ से माफी मांगती हूं। इसके साथ ही कंगना ने प्रिंस और मुनव्वर को भी उस समय मजाक करने के लिए फटकार लगाई।
3 of 4
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कंगना ने आजमा को टारगेट करने पर अंजलि अरोड़ा को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि आपको चोट लगती है, तो आप रोने लगती हो। लेकिन आजमा का आपने सारा मेकअप बर्बाद कर दिया। मैं आपको पहले भी तीन बार चेतावनी दे चुकी हूं, लेकिन आपने उन्हें हर बार इग्नोर किया है। इस पर कंगना ने अंजलि को सजा भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पायल, शिवम
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आजमा का साथ देने के लिए पायल और शिवम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिर्फ इन दोनों ने आजमा का साथ दिया और इनके रिएक्शन भी काफी अच्छे थे। आपकी जगह अगर मैं 'लॉक अप' में होती तो मैं भी ऐसा ही करती। उस पूरे मामले में बस आजमा, शिवम और पायल ही सही थे। वहीं, मुनव्वर ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि जब हाथापाई हुई तो वह वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन वीडियो में देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।