फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला को ‘गॉसिप चाची’ कहे जाने पर करणवीर को लताड़ा, बोलीं- ‘जजमेंटल न हो’

Sat, 23 Apr 2022 06:24 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Apr 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Yuvika Chaudhary slams Karanvir Bohra for calling her husband Prince Narula gossip chachi
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के शो ‘लॉक अप’ से हाल ही में करणवीर बोहरा बाहर हो गए थे। उन्हें दूसरी बार शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था, लेकिन वह अपना गेम बेहतर नहीं बना पाए। नतीजतन उन्हें दर्शकों के कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए। 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा ने हाल में शो का हिस्सा बने प्रिंस नरूला को लेकर एक बयान दिया और उन्हें गॉसिप चाची कह दिया। इस बयान के बाद प्रिंस की पत्नी और अभिनेत्री युविका चौधरी ने करणवीर को खरी-खोटी सुनाई है।

Yuvika Chaudhary slams Karanvir Bohra for calling her husband Prince Narula gossip chachi
युविका चौधरी - फोटो : Instagram

युविका चौधरी ट्रबल मेकर बनकर शो का हिस्सा बनने गए अपने पति को खूब सपोर्ट कर रही हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रिंस के लिए पोस्ट साझा करती रहती हैं। वहीं, शो से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा के एक बयान से वह भड़क उठीं और उन पर अपनी भड़ास निकालीं। दरअसल, करणवीर बोहरा ने कहा था कि प्रिंस शो में इधर-उधर गॉसिप कर रहे हैं और एक गॉसिप चाची की तरह व्यवहार कर रहे हैं। वह अंजलि अरोड़ा से सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स मांग रहे हैं। वह संकीर्ण सोच वाले व्यक्ति हैं।

Yuvika Chaudhary slams Karanvir Bohra for calling her husband Prince Narula gossip chachi
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया

करणवीर के इसी बयान पर युविका ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मेरे पति प्रिंस ‘लॉक अप’ में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। करणवीर को जजमेंटल होने की जरूरत नहीं है। शो में उनके द्वारा किए गए कामों को लेकर मैंने तो उन्हें जज नहीं किया? करणवीर शो बस अपने नजरिए से देख रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvika Chaudhary slams Karanvir Bohra for calling her husband Prince Narula gossip chachi
युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे युविका ने कहा कि करणवीर का यह कहना कि वह जीशान का सपोर्ट कर रहे हैं, वह गलत है। उनसे असुरक्षा की बू आती है और उन्हें अब शो को छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए। वहीं, अगर उन्हें मेरे पति को नीचे खींचकर खुशी मिलती है, तो मैं क्या कह सकती हूं। मुझे उनसे मैच्योरिटी की उम्मीद थी। वह फैमिली मैन है। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।
 

विज्ञापन
Yuvika Chaudhary slams Karanvir Bohra for calling her husband Prince Narula gossip chachi
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले करणवीर बोहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रणौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि शो की क्वीन के रूप में वह शानदार हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि वह आपको सब कुछ करने देती हैं, जो आप करना चाहते हैं। यही कारण है कि मुझे शो इतना पसंद आया। लेकिन उनकी एक बात मुझे अच्छी नहीं लगी कि वह बार-बार मुझे 10 रियलिटी शो हारने की बात कहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed