फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffee With Karan 7: एयरपोर्ट पर पैपराजी को न पाकर हैरान थीं सोनम कपूर, करण जौहर ने बताई सच्चाई तो हो गईं शॉक

Thu, 11 Aug 2022 10:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 11 Aug 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 karan Johar show Sonam Kapoor was surprised when paparazzi did not showed up at airport
कॉफी विद करण में करण जौहर और सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर का चैट शो लगातार सुर्खियों में बना रहता है। गुरुवार रात 12 बजे शो का नया एपिसोड ऑन एयर हो चुका है। रक्षाबंधन स्पेशल इस एपिसोड में सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ आई थीं। शो में दोनों की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। सोनम और अर्जुन से करण जौहर ने कई सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया। इसी बीच करण जौहर ने बातों-बातों में एयरपोर्ट पर स्टार्स और पैपराजी की सच्चाई भी बता दी, जिसे जानकर सोनम कपूर भी हैरान रह गईं।

Koffee With Karan 7 karan Johar show Sonam Kapoor was surprised when paparazzi did not showed up at airport
सोनम कपूर, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम पर मीम्स बनाने का लोगों को था इंतजार
दरअसल, करण जौहर सोनम कपूर से दीपिका पादुकोण के साथ आए एपिसोड की बात कर रहे थे। इसी के साथ करण ने सोनम को बताया कि लोग काफी समय के उनका कॉफी विद करण में आने का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी खूब कमेंट आए हैं। कुछ कमेंट्स को करण ने पढ़कर सोनम को सुनाया, जिसमें लिखा था सोनम मैम कृपया करके कॉफी विद करण में आए, हमें मीम्स बनाने हैं। इस पर सोमन हैरान होकर पूछती हैं, मैं मीम हूं, तो अर्जुन कहते हैं कि मीम बनाने के लिए रिक्वेस्ट करना बड़ी बात है। अब तुम्हारे ऊपर प्रेशर है।

Koffee With Karan 7 karan Johar show Sonam Kapoor was surprised when paparazzi did not showed up at airport
करण जौहर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एयरपोर्ट पर पैपराजी को लेकर बोले करण
करण जौहर सोनम से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल करते हैं, जिस पर सोनम ने बताया कि शुरुआत के तीन महीनों में बहुत परेशानी हुई, लेकिन अब वह अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। इसके बाद करण ने बताया कि उन्हें सबसे बेकार इंडस्ट्री की ये बात लगती है कि लोग एयरपोर्ट पर पैपराजी को बुलाते हैं और फोटो क्लिक कराते हैं। जबकि उन्हें कहीं जाना ही नहीं होता, वो बस फोटो क्लिक कराकर और पैपराजी से बात करते वापस आ जाते हैं। इस बात को जानकर सोनम कपूर हैरान रह जाती हैं और अपना एक्सपीरियंस बताती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Koffee With Karan 7 karan Johar show Sonam Kapoor was surprised when paparazzi did not showed up at airport
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम को थी ये उम्मीद
सोनम कपूर जुलाई में ही लंदन से अपने पति के साथ वापस मुंबई आई हैं और एयरपोर्ट पर किसी भी पैपराजी को न पाकर वह हैरान रह गई थीं। सोनम ने बताया, 'मैं उम्मीद कर रही थी कि मेरे आने पर मीडिया आएगी, लेकिन मुझे पता चला कि आपको मीडिया को खुद बुलाना होगा। सबसे पहले तो मुझे ये नहीं पता ही था कि लोग मीडिया को खुद बुलाते हैं और अब मुझे यह बहुत फनी लगता है। लोग मीडिया को एयरपोर्ट बुलाते हैं कि आओ हम जा रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed