{"_id":"5e68999a8ebc3ec7510ab08c","slug":"madhuri-dixit-nene-to-be-part-of-web-series-called-the-heroine-produced-by-karan-johar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर को मिली 'द हीरोइन' के लिए अभिनेत्री, सिनेमा की काली सच्चाई को करेंगे उजागर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
करण जौहर को मिली 'द हीरोइन' के लिए अभिनेत्री, सिनेमा की काली सच्चाई को करेंगे उजागर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 11 Mar 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
karan johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े निर्माता करण जौहर सिनेमा में हीरोइन बनने के पीछे की काली सच्चाई को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। वह अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर एक वेब सीरीज 'द हीरोइन' बनाने जा रहे हैं, जिसमें वह एक आम लड़की से अभिनेत्री बनने तक के सफर को विस्तार से दर्शाएंगे।
2 of 4
madhuri dixit
- फोटो : madhuri dixit
इस सीरीज की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में शुरू हो जाएगी। निर्माता और निर्देशक करण जौहर के करीब रहने वाले एक सूत्र ने जानकारी दी है, 'इस वेब सीरीज की शूटिंग महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। हिंदी सिनेमा की पृष्ठभूमि पर फिल्माई जाने वाली इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में ही होगी।'
3 of 4
Madhuri Dixit
- फोटो : social media
सूत्र ने कहानी के बारे में खुलासा करते हुए कहा, 'यह एक सुपरस्टार के जीवन पर एक आधारित एक वेब सीरीज है, जिसका अपना एक परिवार है। जब वह दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए निकलती है तो परिवार उससे दूर हो जाता है। वह सिनेमा में खुद को सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में स्थापित तो कर लेती है, लेकिन इससे उसका जीवन बहुत प्रभावित होता है।' कुछ ही समय पहले की बात है जब करण जौहर के निर्माण में बनी फिल्म 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन माधुरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
madhur bhandarkar
इससे पहले सिनेमा के काले रहस्यों को उजागर करने वाले निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर इस मुद्दे पर फिल्म 'हीरोइन' बना चुके हैं। उन्होंने इस फिल्म की घोषणा कांन्स फिल्म फेस्टिवल में की थी। घोषणा के दौरान उन्होंने इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को चुना था। ऐश्वर्या ने यह फिल्म अपने गर्भवती होने पर छोड़ दी थी। इसलिए बाद में मधुर भंडारकर ने यह किरदार करीना कपूर को ऑफर किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।