सब्सक्राइब करें

होली की छुट्टियों में घर बैठे देखिए इरफान की 10 बेहतरीन फिल्में, अमर उजाला पर ये है पूरी ओटीटी लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 07 Mar 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala recommends 10 best films of irrfan khan to binge watch this weekend and holi holidays
Irrfan Khan - फोटो : amar ujala

दुनिया भर के सिनेमा में अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान अपनी नई फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दर्शकों में फिल्म देखने को लेकर खासा उत्साह है। इरफान उन कलाकारों में से हैं जो अपने किरदार की तासीर को अपने अंदर घोलकर पर्दे पर पेश करते हैं। होली तक खिंचने वाली इस वीकएंड की छुट्टियों में आप इरफान की ये 10 फिल्में अपने घर पर अपनी मर्जी के मुताबिक समय पर देख सकते हैं।

loader

 
फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म
मकबूल हॉटस्टार
पान सिंह तोमर नेटफ्लिक्स
लाइफ ऑफ पाई हॉटस्टार
साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स  जियो सिनेमा
लंच बॉक्स नेटफ्लिक्स
तलवार नेटफ्लिक्स
मदारी जी5
हिंदी मीडियम अमेजॉन प्राइम वीडियो 
करीब करीब सिंगल नेटफ्लिक्स
कारवां अमेजॉन प्राइम वीडियो

 

Trending Videos
Amar Ujala recommends 10 best films of irrfan khan to binge watch this weekend and holi holidays
Maqbool - फोटो : social media
मकबूल (2003)
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान ने मकबूल का मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी में मकबूल एक अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बा जी (पंकज कपूर) का भरोसेमंद आदमी है। वह अब्बा जी के यहां काम करने वाली एक नौकरानी निम्मी (तब्बू) से चुपचाप प्यार करता है। वह मकबूल को अब्बा जी खिलाफ भड़काती है और मकबूल अब्बा जी का कत्ल कर देता है। इरफान के किरदार में अकस्मात बदलाव फिल्म की गति के हिसाब से अद्वितीय लगता है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala recommends 10 best films of irrfan khan to binge watch this weekend and holi holidays
paan singh tomar - फोटो : file photo
पान सिंह तोमर (2012)
भारतीय राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पान सिंह तोमर चम्बल का मशहूर डाकू कैसे बन जाता है? यह फिल्म उस डाकू की आदि से अंत तक की पूरी सच्चाई को बयां करती है। तिग्मांशु धूलिया ने पान सिंह तोमर के किरदार में पर्दे पर इरफान को पेश किया। मध्य प्रदेश की भाषा और बोली को फिल्म में जब इरफान बोलते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे इरफान उसी परिवेश में पले बढ़े हैं। इस शानदार फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।  
Amar Ujala recommends 10 best films of irrfan khan to binge watch this weekend and holi holidays
Life of Pi - फोटो : amar ujala mumbai
लाइफ ऑफ पाई (2012)
इरफान ने जितनी पहचान हिंदी सिनेमा में बनाई है, उससे ज्यादा इज्जत उन्होंने हॉलीवुड में कमाई है। ताईवान के निर्देशक आंग ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान एक लेखक को अपनी जीवनी सुनाते हुए नजर आते हैं। इरफान अपनी कहानी बचपन से शुरू करते हैं, और किशोरावस्था की उस घटना का विस्तार से वर्णन करते हैं, जिसमें उन्होंने एक नाव पर लंबा समय एक शेर के साथ बिताया। खुद भूखे पेट रहकर एक भूखे शेर के साथ एक नाव पर रहना स्थितिक तौर पर आत्महत्या जैसा आभास कराता है। इरफान की इस बेहतरीन फिल्म को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।  
विज्ञापन
Amar Ujala recommends 10 best films of irrfan khan to binge watch this weekend and holi holidays
Saheb Biwi Aur Gangster Returns - फोटो : amar ujala mumbai
साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स (2013)
तिग्मांशु की बेहतरीन फिल्मों में से एक इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। इरफान ने इस फिल्म में उजड़ी हुई रियासत के लुटे हुए सुल्तान इंद्रजीत सिंह का किरदार निभाया है। वह अपनी खोई हुई विरासत को वापस पाने की जद्दोजहद में लगा हुआ है, जिसको आदित्य प्रताप (जिमी शेरगिल) के पुरखों ने बर्बाद कर दिया है। यह फिल्म नफरत, प्यार, धोखा, वासना आदि का भरपूर डोज देती है। इसे आप जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते  हैं।  
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed