फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mai Star Cast: ये हैं 'माई' के किरदार, एक ने घर-घर में बनाई पहचान तो दूसरी बंगाली सिनेमा की महानायिका की नातिन

Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Mai Web Series Cast Name Details News in Hindi
माई की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स पर साक्षी तंवर की वेब सीरीज 'माई' रिलीज हो चुकी है। यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जो कुछ लोगों को पसंद आ रही तो कुछ इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर रहे। छह एपिसोड की इस सीरीज में काफी कमियां है, जो खलती हैं। कई बार ऐसा भी महसूस होता है कि कहानी को जबरदस्ती खींचा जा रहा है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश की कहानी में मां को माई कहना भी कुछ हद तक समझ नहीं आया। कहानी कमजोर है, लेकिन स्टार कास्ट का काम बढ़िया है। साक्षी की अदाकारी जहां दमदार लगती है, तो अनंत विधात और वैभव राज गुप्ता ने भी बढ़िया काम किया। आइए आपको मिलवाते हैं इस सीरीज की स्टार कास्ट से।

Mai Web Series Cast Name Details News in Hindi
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षी तंवर
छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी से हर घर में पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर ने इस सीरीज में अहम भूमिका निभाई है। साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में एक टीवी एंकर के रूप में की थी। इसके बाद उन्हें पहचान ‘कहानी घर-घर की’ में पार्वती के किरदार से मिली। वहीं, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में प्रिया बनकर भी उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। वह फिल्म ‘दंगल’, ‘मोहल्ला अस्सी’, ‘डाइल 100’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Mai Web Series Cast Name Details News in Hindi
अनंत विधात - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत विधात
अनंत विधात एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से पहले सतीश कौशिक के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अनेत एक थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। 2011 में अनंत की मुलाकात अली अब्बास जफर से हुई थी, जो उस समय अपनी फिल्म 'गुंडे' की कास्टिंग कर रहे थे। ऐसा ही उन्हें ‘गुंडे’ में अपना पहला ब्रेक मिला था। वहीं, उन्होंने ‘सुल्तान’, ‘मरदानी’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mai Web Series Cast Name Details News in Hindi
वैभव राज गुप्ता - फोटो : insta

वैभव राज गुप्ता
उत्तर प्रदेश के वैभव राज गुप्ता ने अपने अभिनय के बल पर दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बना ली है। वैभव राज गुप्ता को उनकी फिल्म ‘आश्चर्यचकित’ के लिए जाना जाता है। ‘माई’ में भी अपनी एक्टिंग का असर छोड़ने वाले वैभव, ‘गुल्लक’ में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। ‘गुल्लक’ के तीनों सीजन में वैभव ने अन्नू मिश्रा का किरदार निभाकर एक अलग छाप छोड़ी थी।

विज्ञापन
Mai Web Series Cast Name Details News in Hindi
प्रशांत नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नारायण
प्रशांत नारायण अभिनेता होने से पहले राज्य बैडमिंटन चैंपियन थे। दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह एक थिएटर ग्रुप से जुड़े, जिसमें मनोज बायपेयी, गजराज राव और गिरीश मिश्रा जैसे कलाकार भी थे। विज्ञापन एजेंसी की शुरुआत करने मुंबई आई प्रशांत ने फिल्म ‘रुक्मावती की हवेली’, ‘सौदागर’, ‘सरदारी बेगम’ में आर्ट डायरेक्टर का काम किया। टीवी सो ‘चाणक्य’ में वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर थे। इसके बाद वह हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘ये साली जिंदगी’, ‘गेम’, ‘मर्डर 2’, ‘मांझी’, ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ सहित कई फिल्मों, सीरियल और वेब शो में काम कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed