फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockupp: मंदाना करीमी का खुलासा सुन भावुक हुईं कंगना रणौत, इस चर्चित डायरेक्टर के साथ प्रेग्नेंसी प्लान कर थीं एक्ट्रेस

Mon, 11 Apr 2022 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Apr 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Mandana karimi opens about her affair and pregnancy with famous director made kangana ranaut cry in Lockupp
मंदाना करीमी का खुलासा सुन रोई कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का शो 'लॉकअप' दिन प्रतिदिन और धमाकेदार होता जा रहा है। इसके हर एपिसोड में कोई न कोई बड़ा धमाका देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने आप को बचाने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे सीक्रेट्स का खुलासा करते हैं, जिससे वह दर्शकों के साथ-साथ कंगना को भी चौंकाने में कामयाब हो रहे हैं। कंगना के शो में पहले कई बड़े खुलासे हुए  हैं लेकिन वाइल्डकार्ड से एंट्री लेकर शो में आई मंदाना करीमी के खुलासे ने कंगना को रुला दिया। 


 
Mandana karimi opens about her affair and pregnancy with famous director made kangana ranaut cry in Lockupp
मंदाना करीमी - फोटो : social media

प्रोमो में रोई मंदाना 
दरअसल, मेकर्स के द्वारा रिलीज किए गए एक नए प्रोमो में मंदाना करीमी ने खुलासा किया कि अपने पति गौरव गुप्ता से अलग होने के बाद, वह किसी बड़े डायरेक्टर के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में भी थीं। वह इस रिश्ते को लेकर इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने  प्रेग्नेंसी भी प्लान की थी। वह कहती हैं,"ये मेरी जिंदगी का वो समय था, जब मैं अपने पति से अलग होने के बाद स्ट्रगल कर रही थी। इस दौरान मैं एक डायरेक्टर के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गई थी। हमने प्रेग्नेंसी प्लान की… लेकिन जब ये हो गया तो…।" इसके बाद मंदाना अपने आंसू नहीं रोक पाई और रो पड़ी। 


 
Mandana karimi opens about her affair and pregnancy with famous director made kangana ranaut cry in Lockupp
मंदाना करीमी - फोटो : instagram

डायरेक्टर के नाम का नहीं किया खुलासा 
मंदाना ने अपना दुख बयां करते वक्त डायरेक्टर के बारे में बहुत कुछ बताया लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया। मांदाना बोलीं, "मैं एक ऐसे पॉपुलर डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में थी, जो महिलाओं के अधिकार की बात करता है। सिनेमा जगत के कई लोगों के लिए वह आदर्श है।" 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandana karimi opens about her affair and pregnancy with famous director made kangana ranaut cry in Lockupp
मंदाना का दुख देख कंगना नहीं रोक पाई अपने आंसू - फोटो : social media

रो पड़ी कंगना 
मंदाना करीमी के किए गए खुलासे के बाद उन्हें रोता देख शो के कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ कंगना भी रोने लगीं। एक्ट्रेस को ऐसे रोता देख कंगना, पायल रोहतगी, पूनम पांडे, साइशा समेत शो पर मौजूद सभी रो पड़े। 


 
विज्ञापन
Mandana karimi opens about her affair and pregnancy with famous director made kangana ranaut cry in Lockupp
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता - फोटो : Instagram

आठ महीने में टूटी शादी 
गौरतलब है, मंदाना ने साल 2017 में ढाई साल रिश्ते में रहने के बाद बिजनेसमैन गौरव गुप्ता से शादी की थी। लव मैरिज होने के बावजूद उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और सिर्फ आठ महीने में टूट गई थी। इससे पहले शो में मंदाना ने बताया था कि 'शादी के बाद दोनों का रिश्ता बदल गया था। उनपर नजर रखी जाती थी। उन्हें उनके पसंद से लोगों से बातचीत भी नहीं करने दी जाती थी।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed