फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर वेब सीरीज बनाएगा यह निर्देशक, नाम की भी हुई घोषणा

Sat, 18 Jul 2020 02:09 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 18 Jul 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
Manish Vatsalya Going To Make a web series called Hanak On Gangster Vikas Dubey
विकास दुबे पर बन रही फिल्म - फोटो : ट्विटर

दशहरा, जीना है तो ठोक डाल, स्कॉटलैंड जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य अब उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर एक वेब सीरीज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मनीष ने एक इंटरव्यू में बताया है कि अभी इस सीरीज में मुख्य किरदार निभाने के लिए कलाकारों का चयन नहीं किया गया है। और न ही अभी यह तय हुआ है कि यह वेब सीरीज कहां रिलीज होगी? हालांकि इतना जरूर है कि इस सीरीज का नाम 'हनक' होगा और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे ने लिखी है।

Manish Vatsalya Going To Make a web series called Hanak On Gangster Vikas Dubey
विकास दुबे पर बन रही फिल्म - फोटो : ट्विटर

मनीष ने बताया, 'मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठी करने लगा। इसके बाद मेरे पास निर्माताओं के फोन आने लगे। दरअसल, उन्हें किसी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। हालांकि मैंने उनसे पूछा भी कि आप अपनी सीरीज में क्या दिखाना चाहते हैं? क्योंकि विकास दुबे तो एक अपराधी है। मैंने उनसे कहा कि उसने पुलिस वालों की हत्या की है। वह मेरी और इस देश की नजर में गुनहगार है। हम उसके गुणों का बखान नहीं कर सकते। तब उन्होंने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानी का विलेन होगा। इसके बाद मैंने हां कर दी।'

Manish Vatsalya Going To Make a web series called Hanak On Gangster Vikas Dubey
विकास दुबे पर बन रही फिल्म - फोटो : ट्विटर

मनीष ने बताया कि विकास दुबे का किरदार निभाने के लिए अभी किसी कलाकार का नाम तय नहीं किया गया है। लेकिन, इसके लिए वह एक बड़े अभिनेता का चयन करने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीरीज को रिलीज करने के लिए अभी किसी प्लेटफॉर्म से भी सौदा पक्का नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Vatsalya Going To Make a web series called Hanak On Gangster Vikas Dubey
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मनीष कहते हैं कि इसके लिए भी बातचीत चल रही है। इस सीरीज का निर्देशन तो खुद मनीष ही करेंगे जबकि इसका निर्माण करने के लिए दो नाम आदित्य कश्यप और अवधेश तिवारी सामने आए हैं। मनीष ने बताया है कि वह इस सीरीज की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Manish Vatsalya Going To Make a web series called Hanak On Gangster Vikas Dubey
विकास दुबे की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि विकास दुबे उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक कुख्यात अपराधी था। कुछ ही दिन पहले उसे पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया है। वह आठ पुलिस वालों की हत्या का अपराधी था। इसके अलावा भी उसके ऊपर 1990 से लेकर वर्ष 2020 तक के बीच में 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दायर हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed